[ad_1]
Last Updated:
राजकोट के मैदान पर वरुण चक्रवर्ती की घूमती गेंदो के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए. अपने टी-20 करियर में दूसरी बार 5 विकेट लेने का कारनामा करने वाले वरुण की गेंदें इग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए इस…और पढ़ें
वरुण की मिस्ट्री को समझने में इंग्लिश बल्लेबाज लगातार हो रहे है फेल
हाइलाइट्स
- वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लिए.
- चक्रवर्ती ने टी-20 में अपने 50 विकेट पूरे किए.
- वरुण चक्रवर्ती ने तीन मैच में कुल 10 विकेट लिए.
नई दिल्ली. जब गेंद हवा में ज्यादा स्पिन करे और पिच पर गिरने के बाद कम टर्न करे तो और बल्लेबाज हवा में गेंद को पढ़ने के बजाय पिच पर गिरने के बाद समझे तो मान लीजिए उस बल्लेबाज और टीम की पूरी बल्लेबाजी की कमर टूटने वाली है. चक्रवर्ती की 24 गेंदों ने एक बार फिर वहीं किया जो वो अब तक सीरीज के पहले मैचों में करते आए है.
अब तो ऐसा लगने लगा है कि चक्रवर्ती के हाथ में गेंद आते ही इंग्लिश बल्लेबाजों में दहशत फैल जाती है और उनके मायाजाल में उलझते चले जाते है. इस सीरीज में इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए काल बन चुके चक्रवर्ती ने राजकोट में वो कर दिखाया जो किसी स्पिन गेंदबाज के लिए टी-20 में करना आसान नहीं होता.
राजकोट में चक्रवर्ती का राज
राजकोट में इंग्लैंड के लिए सबकुछ ठीक चल रहा था जब तक वरुण चक्रवर्ती के हाथ में गेंद नहीं आ गई. 8वें ओवर में गेंदबाजी करने आए वरुण चक्रवर्ती ने जैसे ही कप्तान जोस बटलर को आउट किया इंग्लैंड की बल्लेबाजी के एक बार फिर एक्सपोज होने के आसार बन गए और ठीक वैसा हुआ भी. हैरी ब्रूक्स तो मानो वरुण के लिए हलवा बल्लेबाज बन गए है जिनको आउट करना उनके लिए बाएं हाथ का खेल है. ब्रूक्स और ओवर्कोटन को फिर आउट करने के बाद इंग्लैंड की पारी के 16वें ओवर में वरुण ने 2 विकेट लिए. चक्रवर्ती ने चौथी गेंद पर कार्स को आउट किया. इसके बाद जोफ्रा आर्चर को आउट किया. चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए और इस दौरान टी-20 में अपने 50 विकेट भी पूरे किए. वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजी की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. वरुण चक्रवर्ती के अलावा कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार भी 2-2 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं. वहीं, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 1-1 बार ये कारनामा किया है.
सीरीज के सिकंदर है वरुण
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले तीनों में सिर्फ एक खिलाड़ी सबसे आगे खड़ा नजर आया और इस खि्लाड़ी का नाम हैा वरुण चक्रवर्ती. कोलकाता में वरुण ने 4ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिया वहीं चेन्नई में 4 ओवर में 38 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया. राजकोट में 5 विकेट के साथ कुल 10 विकेट लेकर वरुण टॉप पर बने हुए है. वरुण चक्रवर्ती ने जुलाई 2021 में टीम इंडिया के लिए टी20 में डेब्यू किया था. लेकिन 6 मैचों के बाद ही उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने पिछले साल अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. तब से लेकर अब तक उन्होंने 10 टी20 मैच खेले हैं और 7.40 की इकॉनमी के साथ 27 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 2 बार 5 विकेट हॉल का कारनामा भी शामिल है.
New Delhi,Delhi
January 28, 2025, 20:56 IST
[ad_2]
Source link