[ad_1]
Last Updated:
ICC Women’s Under-19 T20 World Cup: आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में कभी बैटर्स का तूफान आ रहा है तो किसी मैच में बॉलर कहर बनकर टूट रहे हैं.
U-19 Women T20 World Cup: मलेशिया की टीम 23 रन पर आउट हो गई. (Photo Credit: ICC X)
नई दिल्ली. आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में गजब के मैच हो रहे हैं. किसी मैच में बैटर्स का तूफान आ रहा है तो किसी में बॉलर कहर बनकर टूट रहे हैं. श्रीलंका बनाम मलेशिया मैच में बारी गेंदबाजों की थी. क्वालालंपुर में खेले गए मैच में श्रीलंका की अंडर-19 टीम ने मलेशिया को महज 23 रन पर ढेर कर दिया. इसी दिन भारत ने वेस्टइंडीज को 44 रन पर ढेर करने के बाद 26 गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया.
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी मलेशिया कर रहा है. मेजबान मलेशिया के लिए टूर्नामेंट का पहला बेहद खराब रहा. इस मुकाबले में श्रीलंका की अंडर-19 महिला टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 162 रन बनाए. उसकी ओर से दहामी सानेथमा ने सबसे अधिक 55 रन बनाए. संजना काविंदी ने 30 और हिरुनी हंसिका ने 28 रन बनाए.
163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया की टीम शुरुआत बेहद खराब रही. उसने एक रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया. इसके बाद तो उसके बैटर बस आती-जाती रहीं और देखते ही देखते पूरी टीम 14.1 ओवर में 23 रन पर ढेर हो गई. श्रीलंका की ओर से चामोडी प्रबोदा ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके.
मलेशिया का प्रदर्शन कितना खराब रहा इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसकी छह बैटर्स खाता खोले बिना आउट हो गईं. ओपनर नूर आलिया ने सबसे अधिक 7 रन और सुबिका मनिवन्नन ने 6 रन बनाए.
Delhi,Delhi,Delhi
January 20, 2025, 19:15 IST
[ad_2]
Source link