[ad_1]

दुनिया में जब सबसे जहरीले और खतरनाक जीवों की बात होती है तो कोबरा सांप का नाम जरूर आता है. भले ही ये सांप दुनिया का सबसे जहरीला सांप न हो, पर फिर भी लोग इससे बेतहाशा डरते हैं. अगर ये सांप सामने दिख जाए, तो इंसान बेहोश हो जाता है. क्या कोई इतने खतरनाक सांप (Cobra snake dish Indonesia) को खाने की हिम्मत करेगा? हाल ही में एक भारतीय ट्रैवल ब्लॉगर, एक देश गया जहां पर कोबरा को पकौड़ी-मोमोज की तरह चाव से लोग खाते हैं. दुकान में कोबरा को बिकता देख शख्स के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हो गए और उन्होंने कहा- ‘वहां जाकर इन्हें दाल-चावल बनाना सिखाएंगे!’
इंस्टाग्राम यूजर आकाश चौधरी (@kaash_chaudhary) एक ट्रैवलर और कंटेंट क्रिएटर हैं. हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे, जहां रोडसाइड शॉप में एक डिश बिकते देख उनके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि खुलेआम सड़क के किनारे कोबरा सांप से बनी डिश मिल रही है. लोग यहां कोबरा सांप को 2 लाख इंडोनेशियन रुपये, यानी भारतीय करेंसी में करीब 1 हजार रुपये में कोबरा सांप बेचते हैं. लोग सांप को नूडल, पकौड़ी, और मोमोज की तरह खाते हैं.
[ad_2]
Source link