[ad_1]
Last Updated:
ट्विटर पर हाल ही में एक विचित्र वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें दावा किया गया है कि एक पत्नी ने अपनी शादी की सालगिरह के जश्न पर पति की प्रेमिका को भी न्योता दिया. ये एक वायरल वीडियो है, इस वजह से न्यूज18 हिन्दी इस…और पढ़ें
वीडियो में दावा किया गया है कि पत्नी ने सालगिरह के मौके पर पति की गर्लफ्रेंड को भी बुलाया. (फोटो: Twitter/@kapil_parod)
हाइलाइट्स
- पत्नी ने शादी की सालगिरह पर पति की गर्लफ्रेंड को बुलाया
- वीडियो में पति ने गर्लफ्रेंड को गले लगाया और फूल भेंट किया
- वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं
सोशल मीडिया ऐसे अजीबोगरीब वीडियोज का भंडार है, जिन्हें देखकर आपको अजीब महसूस होने लगेगा. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि एक पत्नी ने शादी की सालगिरह के मौके पर पति की गर्लफ्रेंड को बुलाया और जब दोनों सबके सामने रोमांटिक हो गए, तो बीवी उन्हें देखकर खुशी से तालियां बजाने लगी. ये एक वायरल वीडियो है, इस वजह से न्यूज18 हिन्दी इसके सच होने की पुष्टि नहीं करता. संभव है कि वीडियो असली हो, पर उसमें जो दावा किया गया है, वो पूरी तरह गलत हो!
ट्विटर अकाउंट @kapil_parod पर अक्सर अजीबोगरीब वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक विचित्र वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें दावा किया गया है कि एक पत्नी ने अपनी शादी की सालगिरह के जश्न पर पति की प्रेमिका को भी न्योता दिया. प्रेमिका फंक्शन में शामिल भी हुई और पति ने सबके सामने उसे गले लगाया और फूल भी भेंट किया.
भगवान सबको ऐसी पत्नी दे..
पति की सालगिराह पर पत्नी ने बुलाई पति की गर्लफ्रेंड..👇 pic.twitter.com/xudnQgbdTO— Ok̳a̳p̳i̳l̳ ̳S̳h̳a̳r̳m̳a̳ ̳(̳p̳a̳r̳o̳d̳y̳)̳ (@kapil_parod) February 19, 2025
[ad_2]
Source link