Headlines

वायरल हुई लड़की की आंसर शीट, कॉपी देखते ही गुरूजी ने दिए 100 नंबर

[ad_1]

Last Updated:

Viral Answer Sheet: 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अच्छे नंबर पाना भी एक कला होती है. कुछ छात्रों के लिए तो पास होना भी मुश्किल हो जाता है लेकिन कुछ स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं, जो पूरे-पूरे नंबर लाते हैं. इस वक्त ब…और पढ़ें

वायरल हुई बोर्ड परीक्षा की कॉपी, छात्रा ने लिखे ऐसे-ऐसे उत्तर, गुरूजी हुए खुश

ऐसी होती है 100 नंबर वाली कॉपी.

हाइलाइट्स

  • छात्रा की आंसर शीट वायरल, 100 में से 100 नंबर मिले.
  • टीचर ने वीडियो बनाकर दिखाई है कॉपी.
  • वीडियो को 24 लाख से ज्यादा व्यूज और 60 हजार लाइक्स मिले.

Full Marks in Exams Sheet: आमतौर पर परीक्षा देने के बाद ज्यादातर बच्चे यही कहते हैं कि उनका एक्ज़ाम तो बहुत अच्छा हुआ, बस नंबर ही कम आए हैं. आखिर उनके नंबर सही आंसर के बाद भी कट कैसे जाते हैं या फिर उन्हें पता ही नहीं है कि उन्हें पढ़ने के बाद इसे कॉपी में लिखना कैसे है? आज हम आपको एक ऐसी कॉपी दिखाएंगे, जिसे देखकर आपकी आंखें आश्चर्य ने फटी रह जाएंगी.

10वीं और 12वीं की परीक्षा में अच्छे नंबर पाना भी एक कला होती है. कुछ छात्रों के लिए तो पास होना भी मुश्किल हो जाता है लेकिन कुछ स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं, जो पूरे-पूरे नंबर लाते हैं. इस वक्त बोर्ड की ऐसी ही आंसर शीट वायरल हो रही है. इसे देखने के बाद आप भी सोचने लगेंगे कि काश हमें भी ये टेक्निक पता होती, तो हम भी पूरे-पूरे नंबर ला सकते थे.

ये है पूरे नंबर वाली कॉपी
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक टीचर कॉपी चेक रहे हैं. उन्होंने एक साफ सुथरी और लाइन बाय लाइन आंसर लिखने वाली कॉपी खोल रखी है. वो इसे देखकर इतने खुश हैं कि उन्होंने छात्रा का नाम तक पढ़ दिया और बताया है कि 100 में से 100 नंबर लाने वाली कॉपी है. इतना ही नहीं गुरूजी ये भी बता रहे हैं कि अगर आप सभी प्रश्नों का उत्तर जानने के बाद भी उसे ठीक से नहीं लिखेंगे, तो नंबर नहीं मिलेंगे. इस कॉपी में बिल्कुल प्वाइंट टु प्वाइंट उत्तर लिखा गया है, यही वजह है कि नंबर भी वैसे ही मिलते हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *