Headlines

विदेश में करोड़ों कमाने वाले भारतीय क्यों नहीं आते वापस? एक्सपर्ट ने बताई वजह, क्या पैसा है सबसे बड़ा कारण?

[ad_1]

Last Updated:

भारत से गहरा लगाव होने के बावजूद कई एनआरआई करोड़ों रुपये कमाने के बाद भी भारत क्यों नहीं लौटना चाहते हैं. एक पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट स्वप्निल कोम्मावार की वायरल पोस्ट ने इस सोच के पीछे की असली वजहों पर रोशनी डाली है.

विदेश में करोड़ों कमाने वाले भारतीय क्यों नहीं आते वापस? एक्सपर्ट ने बताई.....विदेश में करोड़ों कमाने वाले भारतीय क्यों नहीं आते वापस(फोटो:Canva)

भारत से बाहर रहने वाले कई लोगों के दिल में आज भी अपने देश के लिए गहरा लगाव होता है. त्योहार, परिवार, बचपन की यादें और मिट्टी की खुशबू, ये सब उन्हें भारत से जोड़कर रखते हैं. लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में भारतीय विदेश में बसने के बाद वापस लौटना नहीं चाहते. आखिर ऐसा क्यों है? इसी सवाल पर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त बहस छिड़ गई, जिसने लाखों लोगों का ध्यान खींचा.

दरअसल, पर्सनल फाइनेंस के जानकार और लेखक स्वप्निल कोम्मावार ने अपने X @KommawarSwapnil पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने बताया कि उनकी कनाडा में रहने वाले एक दोस्त से बातचीत हुई, जिसने बहुत ईमानदारी से अपनी बात रखी. स्वप्निल के अनुसार, उनके दोस्त ने कहा कि कई लोग 5–6 करोड़ रुपये बचाने के बाद भी भारत लौटना नहीं चाहते. इसकी वजह यह नहीं है कि उन्हें भारत से नफरत है, बल्कि इसलिए कि विदेश में जीवन उन्हें ज्यादा आसान लगता है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *