[ad_1]
Last Updated:
विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली. कोहली ने विजयी चौका लगाकर अपने शतक को पूरा किया. इस दौरा जियोहॉटस्टार ने व्यूवरशिप का रिकॉर्ड बनाया. इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 60.2 की व्य…और पढ़ें
60 करोड़ लोगों के सामने विराट ने शतक मारा, और पाकिस्तान हारा
हाइलाइट्स
- विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया.
- जियोहॉटस्टार ने 60 करोड़ व्यूवरशिप का रिकॉर्ड बनाया.
- भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाया.
नई दिल्ली. मुकाबला पाकिस्तान से हो , क्रीज पर विराट कोहली हो और जीत भारतीय टीम के कदमों पर हो तो क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होता है क्रिकेट के कई रिकॉर्ड टूटते और बनते है पर पहली बार ऐसा हुआ कि मैदान के बाहर एक अनोखा रिकॉर्ड बना हो.
काफी समय से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली. कोहली ने विजयी चौका लगाकर अपने शतक को पूरा किया. इस दौरा जियोहॉटस्टार ने व्यूवरशिप का रिकॉर्ड बनाया. इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 60.2 की व्यूवरशिप को छुआ. यानि एक तरफ विराट बैट से रिकॉर्ड बना रहे थे तो दूसरी तरफ उनके फैंस कुछ ही करने के मूड में थे.
विराट के 100 रन, 60 करोड़ दर्शको ने उठाया फन
जियो और हॉटस्टार मर्ज होने के बाद ये इस प्लेटफॉर्म पर पहला भारत पाकिस्तान मैच था. दोपहर ढाई बजे मैच शुरू हुआ तो व्यूवरशिप 6.8 करोड़ पहुंच गई. इसके बाद मैच जैसे जैसे बढ़ता गया, व्यूवरशिप भी तेजी से बढ़ी. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान की पारी के अंतिम ओवर में व्यूवरशिप 32.1 करोड़ पहुंच गई थी.भारत की पारी में व्यूवरशिप कुछ देर के लिए स्थिर जरूर हो गई थी लेकिन जैसे ही विराट कोहली की पारी शुरू हुई, इसमें फिर बढ़ोतरी हुई. रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली ने जब चौके के साथ जीत दिलाई और अपना शतक पूरा किया तब जियोहॉटस्टार पर व्यूवरशिप 60 करोड़ के पार पहुंच गई थी. साफ है विराट का 100 और पाकिस्तान की हार एक ऐसा कॉकटेल बना जिसका सुरूर लोगों के सिर चढ़ कर बोला.
पाकिस्तान पस्त व्यूवर मस्त
भारत से मिली करारी शिक्श्त के बाद मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने की कगार पर है. उसने पहले मैच न्यूजीलैंड के हाथों अपने ही घर पर हारा था. अब उसकी उम्मीदें इस बात पर टिकी हैं कि बांग्लादेश बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को हराए.भारत का अगला मैच न्यूजीलैंड के साथ 2 मार्च को है. अगर भारत इस मैच को जीतता है तो वह ग्रुप स्टेज के मुकाबले अंक तालिका में टॉप के साथ खत्म करेगा. ऐसे में उसका सेमीफाइनल में मुकाबला ग्रुप बी की अंक तालिका में दूसरी टीम से होगा. ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम हैं. पाकिस्तान अपने पहले दोनों मैच हार चुकी है और ऐसे में उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना ना के बराबर है .
New Delhi,Delhi
February 24, 2025, 13:51 IST
[ad_2]
Source link