Headlines

विराट की वापसी तो किसकी होगी विदाई? कटक में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

[ad_1]

Last Updated:

IND vs ENG Playing XI: भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले खिलाड़ियों को परखने के लिए वनडे सीरीज खेल रहा है। ऐसे में हर मैच में आपको नई प्लेइंग इलेवन नजर आ सकती है।

विराट की वापसी तो किसकी होगी विदाई? कटक में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

दूसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में दूसरा वनडे शुरू हो जाएगा। घुटने में चोट के चलते नागपुर में हुआ पहला वनडे नहीं खेल पाए विराट कोहली की वापसी तय है। ऐसे में प्लेइंग इलेवन से छेड़छाड़ तय है। अब सारी निगाहें इसी बात पर टिकीं हैं कि कोहली के लिए किसकी बलि चढ़ेगी। कोहली की इंजरी के चलते यशस्वी जायसवाल को वनडे डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन वह इस मौके का इस्तेमाल नहीं कर पाए थे।

मिडिल ऑर्डर और बॉलिंग अटैक में बदलाव
मुंबई में हुए पहले मैच में ऋषभ पंत भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, ऐसे में उन्हें कटक में खिलाया जा सकता है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में राहुल का दावा मजबूत है, ऐसे में पंत को इंतजार करना पड़ सकता है। गेंदबाजी विभाग में कुछ बदलाव हो सकते हैं। रविंद्र जडेजा ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और तीन विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया और 52 रन बनाए। दोनों में से एक को वरुण चक्रवर्ती के लिए जगह बनानी चाहिए, जिन्हें टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के मद्देनजर वनडे सीरीज में शामिल किया गया था। मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है और अर्शदीप सिंह को मौका मिलेगा।

भारत की संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी

homecricket

विराट की वापसी तो किसकी होगी विदाई? कटक में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *