[ad_1]

Last Updated:
Virat-Anushka Griha Pravesh At Alibaug Home: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने अलीबाग स्थित नए घर में गृह प्रवेश सैरेमनी आयोजित करने जा रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पूजा की तैयारियों को दिखाया गया है. वीडियो में कुछ पुरुष पूजा…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- विराट और अनुष्का का अलीबाग घर में गृहप्रवेश.
- अनुष्का ने गेटवे ऑफ इंडिया पर पैपराजी को देख मुस्कुराईं.
- विराट ने 2023 में अलीबाग में एक विला खरीदा था.
नई दिल्ली. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस समय भारत में हैं और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. दोनों को अक्सर गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग के लिए फेरी पर जाते हुए देखा जाता है. ऐसा लगता है कि उनके नए घर का कंस्ट्रक्शन अब पूरा हो चुका है और आज गृह प्रवेश समारोह (गृह प्रवेश) की तैयारी हो रही है. इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पूजा के समान के साथ कुछ पुरुष फेरी पर बैठकर जा रहे हैं और एक पुजारी भी नजर आ रहे हैं.
वीडियो में दिखाया गया कि अनुष्का शर्मा गेटवे ऑफ इंडिया पर पैपराजी द्वारा स्पॉट की गईं. उन्होंने एक कैजुअल ब्लैक टी शर्ट के साथ बैगी डेनिम पहनी थी और अपने सनग्लास और ब्लैक बैग के साथ लुक को पूरा किया था. वह खुशमिजाज मूड में दिखाई दीं. उन्होंने अपने आस-पास के लोगों को ग्रीट किया और फिर जल्दी से स्पीडबोट पकड़ने के लिए निकलीं
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अलीबाग फार्महाउस
2023 में खबर आई थी कि विराट कोहली ने अलीबाग में 6 करोड़ रुपये खर्च करके एक 2,000 वर्ग फुट का विला खरीदा, जिसमें 400 वर्ग फुट का स्विमिंग पूल भी था. इसके अलावा, उन्होंने और अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में एक फार्महाउस खरीदा था, जिसकी कीमत 19.24 करोड़ रुपये थी.
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी और 2021 में अपने पहले बच्चे, बेटी वामिका का वेलकम किया. इसके बाद 2024 में उनका दूसरा बच्चा, बेटा अकाय भी हुआ.
[ad_2]
Source link