Headlines

विराट कोहली का दिलदार फैसला: रणजी फीस ग्राउंड्समैन को देंगे

[ad_1]

Last Updated:

अपने नाम के हिसाब से विराट काम करने के लिए भी जाने जाते है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विराट कोहली रेलवे के खिलाफ मैच के लिए कोई मैच फीस नहीं लेंगे. विराट को मिलने वाली मैच फीस ग्राउंड्समैन में बांट दी ज…और पढ़ें

रणजी मैच से पहले कोहली का विराट फैसला,फ्री में रेलवे के खिलाफ खेलेंगे मैच

जो काम रोहित-पंत-गिल ने नहीं किया वो विराट ने कर दिखाया

हाइलाइट्स

  • विराट कोहली रणजी मैच के लिए कोई फीस नहीं लेंगे.
  • मैच फीस ग्राउंड्समैन में बांटी जाएगी.
  • फैंस अरुण जेटली स्टेडियम में मुफ्त में मैच देख सकते हैं.

नई दिल्ली. ना इंसान कद से बड़ा होता है ना ही पद से, ना धन से बड़ा होता है ना मन से, इंसान तब बड़ा होता जब वो दिल से दिलदार हो और अपनों से पहले दूसरे के बारे में सोचे. जमाने में ऐसे लोगों कि गिनती लगातार कम हो रही है और ऐसे में कोई ऐसी खबर आए कि कोई शख्स अपनी कमाई को दूसरों को देना चाहता है तो एक पल के लिए सहीं यकीन करना मुश्किल सा लगता है .

विराट कोहली लगभग 13 साल बाद रणजी खेलेंगे ये तो खबर थी पर जो खबर अब निकल कर आ रही है कि उसको सुनकर आपके दिल में विराट के लिए इज्जत और बढ़ जाएगी. विराट प्रैक्टिस सेशन के बाद अपने पुराने साथियों से मिले उनके साथ अपनी बातों भी साझा की . सूत्रों की माने तो विराट ने उसके बाद डीडीसीए के अधिकारी से बात करके एक बड़ा फैसला लिया.

कोहली का विराट फैसला

सूत्रों के अनुसार  विराट ने रेलवे के खिलाफ रणजी मैच से पहले ये फैसला लिया है कि वो इस मैच के लिए मिलने वाली फीस नहीं लेंगे यानि विराट फ्री में दिल्ली के लिए मैच खेलेंगे. खबर ये भी है कि मैच फीस के अलावा कुछ राशि विराट अपने तरफ से पुराने  ग्राउंड्समैन को देंगे. कोहली को रणजी खेलने पर बहुत ही कम सैलरी मिलेगी. रणजी के 20 से 40 मैच खेल चुके खिलाड़ियों को सैलरी के रूप में हर दिन 50 हजार रुपए मिलते हैं. कोहली ने अभी तक रणजी में 23 मैच खेले हैं तो चर दिन के मैच में विराट को 2 लाख रुपए मिलेंगे. आपको बता दे कि कोहली को टीम इंडिया के लिए खेलने पर सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते हैं. बीसीसीआई एक टेस्ट के लिए 15 लाख रुपए फीस देती है. कोहली टीम इंडिया के ए प्लस ग्रेड के खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं.

कैसे होगा किंग कोहली का दीदार ?

विराट कोहली रेलवे के खि्लाफ नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे और   फैंस के पास अरुण जेटली स्टेडियम जाकर मैच लाइव देखने का भी मौका है डीडीसीए आमतौर पर मैच के लिए केवल एक ही स्टैंड खोलता है लेकिन रेलवे के खिलाफ मैच के लिए तीन स्टैंड्स खोले जाएंगे. फैंस गेट नंबर सात, 15 और 16 से एंट्री कर सकते हैं इसके लिए उन्हें टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, सभी को सुरक्षा जांच करानी होगी. मैच देखने के इच्छुक लोगों के पास उनका आधार कार्ड होना अनिवार्य है। मैच देखने पहुंचने लोगों के लिए पीने के पानी का भी इंतजाम किया जाएगा.

homecricket

रणजी मैच से पहले कोहली का विराट फैसला,फ्री में रेलवे के खिलाफ खेलेंगे मैच

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *