Headlines

विराट कोहली की पूरी गलती है….यशस्वी जायसवाल के रन आउट पर भिड़ गए इरफान पठान और संजय मांजरेकर, मामला गरमाया

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा बॉक्सिंग डे टेस्ट लगातार विवादों में बना हुआ है. पहले दिन के खेल में विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया के ओपनर सैम कोस्टांस से हुई झड़प की वजह से चर्चा में आया तो दूसरे यशस्वी जायसवाल का रन आउट होना सुर्खियां बटोर रहा है. विराट कोहली ने रन लेने के लिए दौड़ नहीं लगाई और इसे लेकर भारतीय दिग्गजों ने अपनी अलग अलग राय रखी. पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर और इरफान पठान आपस में इसे लेकर भिड़ गए. हालाकि यह मामला सिर्फ बातों तक ही सीमित था.

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए 474 रन के खिलाफ पीछा करते हुए दूसरे दिन के आखिरी सेशन में अच्छी नजर आ रही थी. 82 रन पर बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल ने 41वें ओवर की आखिरी बॉल पर शॉट लगाकर दौड़ लगाई और नॉन स्ट्राइक तक पहुंच गए लेकिन विराट कोहली ने दौड़ नहीं लगाई. उन्होंने इशारे से बताया कि उनको यशस्वी की कॉल सुनाई नहीं दी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *