[ad_1]
Last Updated:
Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया. मैच के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को बाउंड्री पर फील्डिंग …और पढ़ें
पाकिस्तान के फैंस ने खिलाड़ियों के चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मारे ताने
हाइलाइट्स
- भारत- पाक मैच के दौरान शाहीन अफरीदी को फैंस ने ताने मारे.
- विराट कोहली की सेंचुरी से भारत ने पाकिस्तान को धोया
- पाकिस्तान हुआ चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर
नई दिल्ली. भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में जीत का सपना लेकर उतरी पाकिस्तान के टीम की ऐसी फजीहत हुई जिसे खिलाड़ी कभी भूल नहीं पाएंगे. टीम इंडिया ने इस तरह से धोया कि पाकिस्तान के फैंस ने भी उनका साथ छोड़ दिया. पहला मैच हारकर भारत के खिलाफ जीत हासिल कर टूर्नामेंट में बने रहने का इरादा लेकर उतरे पाकिस्तान के सेमीफाइनल के दरवाजे ही बंद हो गए. मैच के दौरान एक फैन ने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के दामाद तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को ऐसे ताने मारे कि वो शर्म से उनकी तरफ मुड़कर भी नहीं देख पाए.
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी को हुई और पाकिस्तान की टीम महज 4 दिन में टूर्नामेंट से बाहर हो गई. न्यूजीलैंड ने उनको घर पर पहले मैच में 320 रन ठोकने के बाद महज 260 रन पर ही समेट दिया. भारत के खिलाफ जब टीम उतरी तो टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करते हुए महज 241 रन पर ही ढेर हो गई. टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 42.3 ओवर में जीत का लक्ष्य बड़ी आसानी से हासिल कर लिया. विराट कोहली की सेंचुरी ने भारत की जीत पक्की की और पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
Karma Visited Shaheen Afridi pic.twitter.com/Lp2PqM6NXe
— Sushant Mehta (@SushantNMehta) February 25, 2025
[ad_2]
Source link