[ad_1]
Last Updated:
Virat Kohli Pakistan Fan: टीम इंडिया की जीत के साथ ही क्रिकेट फैन विराट कोहली की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने जिस अंदाज में आज बल्लेबाजी की, हर कोई उनका मुरीद हो गया. यहां तक कि पाकिस्तानी कप्तान मोहम्म…और पढ़ें
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर अपना लोहा मनवाया.
हाइलाइट्स
- विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाया.
- इस्लामाबाद में कोहली के फैंस ने जश्न मनाया.
- भारत ने जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई.
नई दिल्ली. विराट कोहली के फैन सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी खूब हैं. यही वजह है कि जैसे ही किंग कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना शतक पूरा किया, इस्लामाबाद में बड़े स्क्रीन पर मैच देख रहे उनके फैन खुशी से झूमने लगे. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वारल हो रहा है.
पाकिस्तान के 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 42वें ओवर के बाद चार रन की जरूरत थी. खुशदिल शाह के ओवर में विराट ने पहली गेंद पर एक रन लिया और फिर अक्षर पटेल ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया. अब भारत को जीत के लिये दो रन और विराट को शतक के लिए चार रन चाहिए थे. तीसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर में चौका जड़ने के साथ कोहली के चेहरे पर इत्मीनान की मुस्कान आई.
और इसके साथ ही टीवी पर नजरें गड़ाये बैठे करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के साथ पाकिस्तान में भी उनके फैन खुशी से झूम उठे. लगातार एक तरह से आउट होने, स्पिन के खिलाफ असहज होने और बड़ी पारी नहीं खेल पाने की कई चुनौतियों से उबरते हुए कोहली ने पुराने फॉर्म के दीदार कराए. इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए में चार अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया और सेमीफाइनल में प्रवेश तय कर लिया.
اسلام آباد میں موجود کرکٹ شائقین ویرات کوہلی کی سینچری پر خوشی مناتے ہوئے https://t.co/5KyXSQMhdh pic.twitter.com/51Uliy4GNm
— Muhammad Faizan Aslam Khan (@FaizanBinAslam1) February 23, 2025
[ad_2]
Source link