Headlines

‘विराट कोहली को कप्तान बनाने की जरुरत नहीं थी, क्योंकि वह… ‘ RCB के डायरेक्टर ने क्यों कहा ऐसा?

[ad_1]

Last Updated:

विराट कोहली को आरसीबी का कप्तान नहीं बनाया गया है. उनकी जगह रजत पाटीदार को कप्तानी सौंपी गई है. आरसीबी के डायरेक्टर ने कहा है कि विराट कोहली को कप्तान बनाने की जरूरत नहीं थी.

'कोहली को कप्तान बनाने की जरुरत नहीं... '  RCB के डायरेक्टर ने क्यों कहा ऐसा?

RCB के डायरेक्टर ने क्यों कहा ऐसा?

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के टीम डायरेक्टर मो बोबट का मानना ​​है कि विराट कोहली को कप्तानी देने की जरूरत नहीं थी. क्योंकि उनमें नेतृत्व करने की स्वाभाविक प्रवृत्ति है और इससे नए कप्तान रजत पाटीदार को फायदा होगा. पाटीदार को आईपीएल 2025 से पहले आरसीबी का नया कप्तान नियुक्त किया गया.

बोबट ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘विराट एक विकल्प था (कप्तानी के लिए). मुझे पता है कि पहली बार में फैंस संभवत: विराट की ओर झुकते. लेकिन विराट के संदर्भ में मेरे कहना यह था कि नेतृत्व करने के लिए विराट को कप्तानी की जरूरत नहीं है. जैसा कि हम सभी ने देखा है कि नेतृत्व करना उनकी सबसे मजबूत प्रवृत्तियों में से एक है. मुझे लगता है कि यह उनके अंदर स्वाभाविक रूप से आता है. वह हर परिस्थिति में नेतृत्व करते हैं. लेकिन हमने रजत के लिए भी बहुत प्यार देखा है.’’

इंग्लैंड के पूर्व हाई परफोर्मेंस कोच ने कहा कि कोहली ने अपने प्रदर्शन से हमेशा मैदान पर एक मिसाल कायम की है. “वह एक उदाहरण के साथ नेतृत्व करते हैं. पिछले साल उन्होंने जितने रन बनाए और जिस स्ट्राइक रेट से रन बनाए वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था. मैदान में हर कोई जानता है कि उनके कारण उन्हें अपने स्तर के शीर्ष पर रहना होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह एक उदाहरण हैं. एंडी फ्लावर और मैं उन पर काफी निर्भर हैं. (पूर्व कप्तान) फाफ (डु प्लेसी) ने उन पर काफी भरोसा किया था. हमें पूरा यकीन है कि रजत भी उन पर काफी भरोसा करेंगे.’’ बोबट ने कहा कि कोहली ने पाटीदार को कप्तान नियुक्त करने के फैसले का पूरा समर्थन किया है.

homecricket

‘कोहली को कप्तान बनाने की जरुरत नहीं… ‘ RCB के डायरेक्टर ने क्यों कहा ऐसा?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *