Headlines

विराट कोहली ने दुबई में खोजा नया तरीका अपनी डाइट का ख्याल रखने के लिए

[ad_1]

Last Updated:

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट अनुसार जब भारतीय टीम ट्रेनिंग करने मैदान में आई, उसके कुछ देर बाद ही कोहली के नाम से एक खाने का पैकेट डिलीवर हुआ था. BCCI ने चाहे पर्सनल शेफ समेत अन्य चीजों पर प्रतिबंध लगा द…और पढ़ें

किंग कोहली ने दुबई में ढूढ़ा अपने मतलब की दुकान

किंग कोहली ने खोजा निकाला अपने मतलब की किचन

हाइलाइट्स

  • विराट कोहली ने दुबई में मनपसंद खाना मंगवाया.
  • BCCI के नियमों के बावजूद कोहली की मांग पूरी हुई.
  • कोहली ने ट्रेनिंग के बाद मैदान पर ही खाना खाया.

नई दिल्ली. भारतीय टीम इन दिनों दुबई में है जहां वो उन नियमों में बंध कर गई है जो  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद बनाए गए है . BCCI द्वारा जारी किए गए नए नियमों के मुताबिक विदेशी दौरों पर टीम इंडिया के खिलाड़ी पर्सनल स्टाफ साथ लेकर नहीं जा सकते हैं. फिलहाल भारतीय खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी  के लिए दुबई में हैं. वैसे तो किंग कोहली के पास अपना पर्सनल शेफ नहीं है, लेकिन दुबई में उन्होंने अपना मनपसंद खाना खाने का एक नया तरीका ढूंढ निकाला है.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट अनुसार जब भारतीय टीम ट्रेनिंग करने मैदान में आई, उसके कुछ देर बाद ही कोहली के नाम से एक खाने का पैकेट डिलीवर हुआ था. BCCI ने चाहे पर्सनल शेफ समेत अन्य चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि कोहली ने टीम मैनेजर के सामने अपनी मांग रखी जिसे पूरा भी किया गया. कोहली के लिए पास ही मौजूद एक लोकप्रिय फूड प्लेस से खाना मंगाया गया था.

किंग कोहली ने खोजा किचन 

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जब भारतीय टीम का प्रेक्टिस सेशन खत्म हुआ तो मैदान पर  डिब्बों में खाना पैक रखा पाया गया जिसे  कोहली ट्रेनिंग सेशन समाप्त होने के बाद खाने वाले थे. एक तरफ जहां अन्य खिलाड़ी अपने किट बैग्स को पैक कर रहे थे, वहीं कोहली खाना खा रहे थे. उन्होंने एक डिब्बा रास्ते के लिए भी बचा लिया था. ये बात किसी से छुपी नहीं है कि विराट अपनी फिटनेस और डाइट का कितना ख्याल रखते है इसीलिए वो हर जगह ऐसी जगह ढूढ लेते है जहां से उनकी डाइट के हिसाब से खाना मिल सके. विराट को इस बात का भी ख्याल रखना पड़ता है कि  जहां से खाना आए वो वीगेन हो.

BCCI की 10 पॉइंट्स पॉलिसी में एक नियम यह जोड़ा गया था कि टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी अपने साथ पर्सनल स्टाफ नहीं रख सकता. कोई खिलाड़ी अपने साथ शेफ, सिक्योरिटी गार्ड या फिर किसी तरह का असिस्टेंट भी नहीं ले जा सकता. BCCI इन नियमों को लेकर इतनी गंभीर है कि हेड कोच गौतम गंभीर के साथ जो पर्सनल असिस्टेंट था, उसे एक अन्य होटल में रुकने के लिए कहा गया है. ये BCCI के नए नियमों का ही असर है कि विराट जैसे स्टार को मैदान पर ही पैक्ड खाना मंगाकर खाना पड़ रहा है.

homecricket

किंग कोहली ने दुबई में ढूढ़ा अपने मतलब की दुकान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *