Headlines

विराट ने ठोका ऐसा चौका, पाकिस्तान का सपना धड़ाम, ट्रॉफी अब Team India के नाम!

[ad_1]

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:

Champions Trophy 2025: बीती रात चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. हालांकि, पाकिस्तान ने शुरुआत में अच्छी शुरुआत की थी. लेकिन भारत के बॉलर और बैट्समैन ने इस मैच में अपना एक प्र…और पढ़ें

X

Public

Public Opinion- विराट का जो लास्ट में चौका था वह दिल को सुकून देने वाला था’ चैंप

हाइलाइट्स

  • भारत ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में हराया.
  • विराट कोहली के चौके ने भारत की जीत सुनिश्चित की.
  • हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी ने पाकिस्तान को झटका दिया.

शिखा श्रेया/रांची: रांची के क्रिकेट प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं है, क्योंकि बीती रात चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त धोबी पछाड़ देते हुए जीत का शानदार परचम लहराया है. शुरुआत में भले ही पाकिस्तान ने थोड़ी हवा बना ली थी, मगर फिर भारतीय टीम के सुपरहीरोज ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान की हवा निकाल दी. रांची के फैंस तो मैच देखकर आसमान में ही उड़ने लगे थे.

हरमू ग्राउंड में बल्ले से गेंद को आसमान तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे संदीप तो विराट कोहली के दीवाने बन चुके हैं. संदीप के मुताबिक विराट का आखिरी चौका ऐसा था मानो गेंद नहीं, दिल को छू लेने वाली कोई कविता हो. विराट का वो चौका देखकर मन के सारे गम मिट गए. ऐसा लगा जैसे कोई सुकून का दरिया बह रहा हो. विराट के इस चौके में ही पाकिस्तान की हार लिखी थी. संदीप की मानें तो विराट फाइनल में भी ऐसे ही छक्के-चौकों की बारिश करेंगे.

इधर, विवेक को हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी ने इतना खुश किया कि मानो पांड्या ने पाकिस्तान की टीम को दो ही गेंदों में वापस घर भेज दिया हो. विवेक कहते हैं, हार्दिक के दो विकेट देखकर ही पता लग गया था कि अब पाकिस्तान वालों का बोरिया बिस्तर बंध चुका है. उनका मानना है कि भारतीय टीम बिल्कुल परफेक्ट स्क्वाड के साथ मैदान में उतरी थी, इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए.

हालांकि आर्यन को कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से थोड़ी और उम्मीद थी. आर्यन का कहना था कि अगर रोहित का बल्ला भी विराट की तरह चलता, तो पाकिस्तान के खिलाफ जीत का जश्न और भी जोरदार होता. लेकिन आर्यन मानते हैं कि विराट ने उनकी सारी शिकायतें दूर कर दीं, और अब तो चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत की झोली में पक्की समझो.

उधर, कडरू के सुदेश भी भारत की जीत से फुल कॉन्फिडेंट हैं. उन्होंने कहा कि विराट कोहली की सेंचुरी देखकर अब तो शक की कोई गुंजाइश ही नहीं बची है. टीम के बॉलर और बैट्समैन दोनों ने पाकिस्तान की टीम को ऐसा झटका दिया है कि अब चैंपियंस ट्रॉफी का भारत आना तय है. सुदेश तो यहां तक कह गए, “फाइनल में चाहे ऑस्ट्रेलिया आए या कोई भी, ट्रॉफी तो इंडिया की है, इसे कोई नहीं छीन सकता.”

homecricket

विराट ने ठोका ऐसा चौका, पाकिस्तान का सपना धड़ाम, ट्रॉफी अब Team India के नाम!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *