Headlines

वेंकटेश प्रसाद ने चुने टॉप 5 क्रिकेटर, विराट, रोहित, धोनी को लिस्ट में नहीं रखा, क्या बुमराह को दी जगह?

[ad_1]

Last Updated:

वेंकटेश प्रसाद ने भारत के अपने टॉप 5 क्रिकेटरों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी या जसप्रीत बुमराह को नहीं रखा है.

वेंकटेश ने चुने टॉप 5 क्रिकेटर, विराट, रोहित, धोनी को लिस्ट में नहीं रखा

वेंकटेश अय्यर ने चुने टॉप 5 क्रिकेटर.

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय चयनकर्ता और कोच वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने रविवार (26 जनवरी) को अपने टॉप पांच भारतीय क्रिकेटरों के नाम बताए. जिसमें उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी या जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं था. प्रसाद ने अपने पांच पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम सोशल मीडिया पर शेयर किए. जिसमें सचिन तेंदुलकर समेत और भी कई क्रिकेटर थे.

सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले उनके टॉप चार में शामिल थे जबकि उन्होंने राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और गुंडप्पा विश्वनाथ को संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रखा. बता दें कि वेंकटेश ने टीम को कोचिंग भी दी है. उन्होंने भारत के लिए 33 टेस्ट और 161 वनडे मैच खेले हैं. इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक के लिए 123 फर्स्ट क्लास मैचों में प्रतिनिधित्व किया है.

श्रीलंका दौरे पर टेस्ट मैच खेलेंगे उस्मान ख्वाजा, कब लेंगे संन्यास? कहा- जिस दिन चयनकर्ता…

बता दें कि हाल के समय में विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. भारतीय कप्तान रोहित को हाल ही में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए देखा गया. लेकिन दोनों ही पारियों में वह फ्लॉप रहे. वहीं, कोहली ने गर्दन की चोट के कारण दिल्ली के लिए उस दौर का मैच मिस किया, लेकिन उम्मीद है कि वह 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ दिल्ली के मैच में खेलेंगे.

homecricket

वेंकटेश ने चुने टॉप 5 क्रिकेटर, विराट, रोहित, धोनी को लिस्ट में नहीं रखा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *