Headlines

वेस्टइंडीज की आधी टीम को अकेले निपटाने का दीप्ति शर्मा को फायदा, ICC रैंकिंग में टॉप 5 में बनाई जगह

[ad_1]

दुबई. भारत की स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा ने आईसीसी रैंकिंग में टॉप 5 में जगह बनाई है. हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में स्पिनर ने गजब की गेंदबाजी की थी. इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी की महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में वह एक स्थान के फायदे से पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं. टॉप पांच में जगह बनाने वाली दीप्ति के अब 665 रेटिंग अंक हैं और वह चौथे स्थान पर चल रही दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कैप से 12 अंक पीछे हैं.

27 साल की दीप्ति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच में आठ विकेट चटकाए थे. आखिरी मुकाबले में 31 रन देकर छह विकेट लेकर विरोधी टीम के बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी. भारत ने वडोदरा में यह वनडे सीरीज 3-0 से जीतकर वेस्टइंडीज का क्लीनस्वीप किया था.

बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो जेमिमा रोड्रिग्स 537 अंक के साथ टॉप 20 में जगह बनाने के करीब हैं. सीरीज में 29 और 52 रन की पारियां खेलकर वह चार स्थान के फायदे से 22वें स्थान पर हैं. आक्रामक बल्लेबाज रिचा घोष भी सात स्थान के फायदे से 41वें पायदान पर हैं. उनके 448 रेटिंग अंक हैं. वेस्टइंडीज की चिनेल हेनरी तीसरे वनडे में अर्धशतक की बदौलत 21 स्थान की लंबी छलांग के साथ 65वें स्थान पर हैं.

सीरीज में दो अर्धशतक बनाने वाली भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (720 अंक) हालांकि एक स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गई. दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट (773) और श्रीलंका की चामरी अटापट्टू (733) उनसे आगे हैं. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर तीन स्थान के नुकसान से 13वें स्थान पर हैं. वडोदरा में अपने करियर की 7वां वनडे शतक जड़ने वाली हेली मैथ्यूज छह स्थान के फायदे से बल्लेबाजी रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं.

FIRST PUBLISHED : December 31, 2024, 15:18 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *