Headlines

वैलेंटाइन डे से पहले टाइगर श्रॉफ ने किया प्यार का इजहार, VIDEO शेयर कर लिखा- ‘सिर्फ इसलिए मैं तुमसे…’

[ad_1]

Last Updated:

Tiger Shroff Before Valentine’s Day: वैलेंटाइन डे वीक चल रहा है. 14 फरवरी को खास बनाने के लिए कपल्स कई तरह की योजनाएं बना रहे हैं. फिल्मी सितारे भी इसमें पीछे नहीं हैं. वैलेंटाइन डे से पहले एक्टर टाइगर श्रॉफ ने…और पढ़ें

वैलेंटाइन डे से पहले टाइगर श्रॉफ ने किया प्यार का इजहार, शेयर किया VIDEO

टाइगर श्रॉफ ‘बागी 4’ में जल्द नजर आएंगे. (फोटो साभार: Instagram@tigerjackieshroff)

हाइलाइट्स

  • टाइगर श्रॉफ ने वैलेंटाइन डे से पहले प्यार का इजहार किया.
  • टाइगर ने अपने एक्शन ट्रेनर के साथ एक वीडियो शेयर किया है.
  • ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू नजर आएंगे.

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ उभरते हुए सितारे हैं, जो युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं. वे निजी जिंदगी के चलते भी सुर्खियों में रहे हैं. दिशा पाटनी के साथ उनके अफेयर किस्से काफी मशहूर हैं. उन्होंने वैलेंटाइन डे से पहले प्यार का इजहार करते हुए एक पोस्ट किया है, जो नेटिजेंस का ध्यान खींच रहा है. उन्होंने अपने एक्शन ट्रेनर नदीम अख्तर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने वीडियो के साथ दिए कैप्शन में लिखा, ‘सिर्फ इसलिए मैं तुमसे प्यार करता हूं, भाई नदीम.’

टाइगर मजेदार क्लिप में अपने ट्रेनर के साथ स्टंट करते नजर आए. टाइगर इस मूव को करते हुए कैमरे में कैद हुए. वीडियो में एक्टर जींस के साथ स्लीवलेस हुडी पहने और बाइसेप्स दिखाते नजर आए. वीडियो के साथ टाइगर ने सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ के गाने ‘आई लव यू’ को जोड़ा. रोमांटिक गाने को ऐश किंग और क्लिंटन सेरेजो ने अपनी आवाज दी है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *