[ad_1]
Last Updated:
नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के मुखर सितारों में से एक हैं. एक अनसुना किस्सा उन्होंने हाल ही में शेयर किया और बताया कि 80 के दौर में 5 रुपये खर्च कर उन्होंने संजीव कुमार के विरोध में एक खत गुलजार को लिखा था और कहा था…और पढ़ें
नसीरुद्दीन शाह ने गुलजार को संजीव कुमार को कास्ट न करने के लिए खत लिखा था.
हाइलाइट्स
- नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में ये अनसुना किस्सा शेयर किया.
- बताया क्यों लिखा था संजीव कुमार के विरोध में खत.
- नसीरुद्दीन ने गुलजार द्वारा बनाए गए एक शो में गालिब की भूमिका निभाई.
नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह हमेशा से ही अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं और हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने एक किस्सा साझा किया, जिससे साबित होता है कि अपने युवा दिनों में भी वे अपनी राय व्यक्त करने में निडर थे. केरल लिटरेचर फेस्टिवल में हाल ही में एक उपस्थिति के दौरान, जहां एक्ट्रेस पार्वती के साथ बातचीत की. नसीरुद्दीन शाह ने शेयर किया कि जब वो स्टूडेंट थे, तब उन्होंने गुलजार को एक लेटर लिखा था जब उन्हें पता चला कि गीतकार-फिल्म निर्माता मिर्जा गालिब पर एक बायोपिक बनाने जा रहे हैं और संजीव कुमार को लीड रोल में कास्ट करने के बारे में सोच रहे है.
ये वाक्या उस दौर का है, जब नसीरुद्दीन शाह पुणे के फिल्म और टेलीविजन संस्थान के स्टूडेंट थे. उन्होंने साझा किया, ‘गुलजार ने घोषणा की कि वह गालिब पर एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें संजीव कुमार लीड रोल निभाएंगे, जो एक दिग्गज एक्टर थे.
5 रुपये खर्च कर भेजा था खत और फोटो
बातचीत में उन्होंने कहा, लेकिन मुझे लगता है कि वह इंडस्ट्री में सफल हो गए तो काफी कुछ हद तक आत्मसंतुष्ट हो गए थे. एक्टर ने बताया कि ये खबर पढ़ने के बाद मैं काफी नाराज हो गया था. तब मैंने गुलजार भाई को एक खत लिखा और एक फोटो भेजी, जिसकी कीमत मुझे 5 रुपये पड़ी और उस समय यह मेरे लिए बहुत बड़ी रकम थी.
‘मैं वह एक्टर हूं… जिसे आप ढूंढ रहे हैं’
नसीरुद्दीन शाह ने आगे बताया, खत में उन्होंने गुलजार साहब को बताया कि संजीव कुमार को अगर उन्होंने इस भूमिका के लिए चुना हैं, तो ये गलत चुनाव होगा, क्योंकि वे उर्दू नहीं बोल सकते. उन्होंने बताया मैंने उन्हें एक खत लिखा, जिसमें कहा, ‘मैं वह एक्टर हूं… जिसे आप ढूंढ रहे हैं. संजीव कुमार को कास्ट न करें, वह उर्दू नहीं बोल सकते’. जैसा हुआ, गुलज़ार भाई को वह पत्र कभी नहीं मिला और फिर, संजीव कुमार बीमार पड़ गए इसलिए फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई.’
गुलजार के शो में कैसे ‘गालिब’ बने नसीरुद्दीन
कई साल बाद, 80 के दशक के अंत में, नसीरुद्दीन ने गुलजार द्वारा बनाए गए एक शो में गालिब की भूमिका निभाई. एक्टर ने वो किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि कई सालों के बाद गुलजार ने मुझसे पूछा कि क्या मैं ‘गालिब’ की भूमिका निभाऊंगा. ये सुनकर मुझे विश्वास नहीं हो रहा था. तब मैंने उस खत के बारे में उन्हें बताया.
दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था शो
आपको बता दें कि शो, मिर्जा गालिब, गुलजार द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया था और दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ. शो में तन्वी आजमी और नीना गुप्ता भी थीं. शो में गालिब की कई कविताओं को जगजीत सिंह और चित्रा सिंह द्वारा गाई गई गजलों के जरिए से प्रस्तुत किया गया था.
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
February 14, 2025, 12:19 IST
[ad_2]
Source link