Headlines

वो फ्लॉप एक्टर जो नए नवेले एक्टर को बना गया सुपरस्टार

[ad_1]

Last Updated:

किस्मत से ज्यादा और वक्त से पहले कभी किसी को कुछ नहीं मिलता. ये कहावत आपने अक्सर सुनी होगी. लेकिन साल 1992 में एक नए नवेले एक्टर और एक सुपरस्टार पर ये कहावत बिलकुल ठीक साबित हुई. एक जाने माने एक्टर ने साल 1992 …और पढ़ें

फ्लॉप एक्टर की हुई डायरेक्टर से भिड़ंत, नए-नवेले स्टार को मिली ब्लॉकबस्टर

रातोंरात एक रोल ने बना दिया स्टार

हाइलाइट्स

  • शाहरुख खान ने 1992 में ‘दीवाना’ से डेब्यू किया.
  • अरमान कोहली के फिल्म छोड़ने से शाहरुख को मौका मिला.
  • ‘दीवाना’ ने शाहरुख को रातोंरात स्टार बना दिया.

नई दिल्ली. साल 1992 में आई एक फिल्म से एक नए नवेले एक्टर की ऐसी किस्मत चमकी कि वह रातोंरात स्टार बन गया था. लेकिन एक फ्लॉप एक्टर अगर इस फिल्म को नहीं ठुकराता तो शायद इस सुपरस्टार का करियर भी किसी और दिशा में होता.

इंडस्ट्री के वो टैलेंटेड सुपरस्टार हैं बॉलीवुड की शान शाहरुख खान. आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचे के लिए उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ा ये उनकी सफलता ही बयां करती है. साल 1992 में आई फिल्म ‘दीवाना’ से शाहरुख को पहली बार खुद को साबित करने का चांस मिला था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद शाहरुख नहीं थे.

वो खूबसूरत हसीना, थिएटर में जिसकी चीखें सुनकर दर्शकों की कांपने लगी थीं रूह, ब्लॉकबस्टर देकर भी ठप हुआ करियर

डेब्यू करते ही मचा दिया था तहलका
शाहरुख खान ने साल 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन उन्हें ये फिल्म एक ऐसे एक्टर की वजह से मिली थी, जो काफी समय एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. शायद वो अभिनेता ये फिल्म नहीं छोड़ता तो शाहरुख भी किंग खान नहीं बन पाते. वो एक्टर कोई और नहीं अरमान कोहली थी. इस फिल्म में पहले ऋषि कपूर और दिव्या भारती के साथ वह ही नजर आने वाले थे. लेकिन किस्मत ने ऐसा करवट लिया कि वह इस फिल्म में आए और छा गए.

डायरेक्टर से भिड़ंत होते ही मिला शाहरुख को ऑफर
बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के डायरेक्टर के साथ अरमान कोहली का कुछ विवाद हो गया था. इसके बाद उन्हें इस फिल्म से हाथ धोना पड़ा था. बाद में ये रोल शाहरुख खान को ऑफर हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1992 में आई फिल्म ‘दीवाना’ में अरमान कोहली ही बतौर लीड चुने गए थे. बाद में वह फिल्म से बाहर हुए और ये रोल शाहरुख खान को मिल गया.

बता दें कि ‘दीवाना’ शायद अरमान कोहली के करियर के लिए भी वरदान साबित हो सकती थी. लेकिन उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था और बाद में शाहरुख खान सुपरस्टार बन गए. अपने एक्टिंग करियर में अरमान ‘जानी दुश्मन’, ‘दुश्मन जमाना’, ‘दुश्मनी’, ‘एलओसी करगिल’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

homeentertainment

फ्लॉप एक्टर की हुई डायरेक्टर से भिड़ंत, नए-नवेले स्टार को मिली ब्लॉकबस्टर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *