[ad_1]
Last Updated:
फिल्मों की दुनिया में किसी भी मूवी का टाइटल बहुत जरूरी होता है. वो उसकी कहानी, अंदाज और सार को दर्शाता है. कई बार तो ऐसा भी देखने को मिला है कि एक ही नाम की कई फिल्में हिंदी सिनेमा में बनीं और सभी मेकर्स के लिए लकी साबित हुईं. मगर कई बार इसका उल्टा भी देखने को मिलता है.

दरअसल बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में 1 ही नाम की कई फिल्में बन चुकी हैं. एक टाइटल के साथ को तो अब ‘शापित’ माना जा चुका है. क्योंकि इस टाइटल से 9 बार फिल्में बनीं और सब के सब निर्माता कर्ज में डूबे पाए.

इस टाइटल पर सनी देओल से लेकर ऋषि कपूर जैसे सुपरस्टार्स ने अपनी किस्मत अजमाई. कई दूसरे कलाकार भी इस टाइटल की मूवी में नजर आए. मगर हश्र सबका बुरा ही हुआ. कोई तो करियर से हाथ धो बैठा तो कोई गुमनाम ही हो गया.

दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘कर्ज’ टाइटल की. पिछले 45 सालों में तीन बार सिर्फ ‘कर्ज’ नाम से फिल्में बनीं और तीनों ही बुरी तरह से फ्लॉप रही. मेकर्स ने करोड़ों रुपये मनहूस टाइटल पर लगाया और हर बार मुंह की खानी पड़ी. वहीं 6 टाइटल ऐसे हैं जिनके नाम में ‘कर्ज’ शब्द आया. उनका हाल में यही रहा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘कर्ज’ नाम से सबसे पहले 1980 में सुभाष घई ने फिल्म बनाई. ये वही फिल्म है जिसमें कपूर खानदान के लाडले ऋषि कपूर ने लीड रोल प्ले किया. उनके साथ राज किरण से लेकर सिमी ग्रेवाल जैसे कई सितारे नजर आए. ऐसी तगड़ी स्टारकास्ट और बड़े डायरेक्टर होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. हालांकि बाद में इसे कल्ट का दर्जा जरूर मिला.

ऋषि कपूर ने तो अपनी ऑटोबायोग्राफी में खुलासा किया था कि ‘कर्ज’ के डूबने से डिप्रेशन में चले गए थे. उन्हें उनका करियर अंधेरे में दिखने लगा था और टेंशन इस कद्र हो गई थी कि वह गुमसुम हो गए थे. हालांकि समय के साथ ‘कर्ज’ को कल्ट माना गया.

‘कर्ज’ के एक्टर राज किरण तो 31 साल से गायब है. वह कहां गए आजतक इसका कोई सबूत नहीं मिल पाया है. वह आखिरी बार 1990 में एक फिल्म में दिखे और फिर कुछ पता नहीं चला. वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में अटलांटा के पागलखाने में भर्ती होने की खबरें आईं. हालांकि परिवार ने इन बातों को अफवाह बताया था.

‘कर्ज’ नाम की फिल्मों में हिमेश रेशमिया और सनी देओल जैसे स्टार भी दिख चुके हैं. साल 2002 में ‘कर्ज द बर्डन ऑफ ट्रूथ’ आई थी जिसमें सनी देओल की हीरोइन शिल्पा शेट्टी थीं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी जिसने सिर्फ 15 करोड़ रुपये कमाए थे.

मनहूस टाइटल पर जब हिमेश रेशमिया ने साल 2008 में फिल्म बनाई तो उनका हाल भी कुछ ऐसा ही हुआ. हिमेश की फिल्म का नाम भी ‘कर्ज’ था और खुद लीड रोल में आए थे. 24 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने सिर्फ 16 करोड़ रुपये कमाए और हिमेश रेशमिया का हाल काफी बेहाल रहा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिमेश रेशमिया पर इस कद्र ‘कर्ज’ चढ़ गया था कि वह दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गए थे. उनके करियर पर भी गहरा असर हुआ था.

अब आते हैं उन 6 फिल्मों में जिनके नाम में ‘कर्ज’ था और सारी की सारी फ्लॉप रहीं. ये हैं- ‘कर्ज तेरे खून का’, ‘प्यार का कर्ज’, ‘कर्ज चुकाना है’, ‘दूध का कर्ज’ (1990) से लेकर ‘दूध का कर्ज’ (2016). इन सभी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर खराब रहा.
[ad_2]
Source link