Headlines

वो सुपरहिट गाना, जो बना हर आशिक की पहली पसंद, दिल में जगाई प्यार की तड़प , रवीना टंडन की मूवी हुई सुपरहिट

[ad_1]

 

arw img

प्यार एक सुखद अहसास है. हर जवां दिल को पहले प्यार का अहसास 16-17 साल की उम्र में होता है. यह भी सच है कि पहला प्यार हमेशा अधूरा रह जाता है. प्यार की तड़प को गीतकार समीर ने समझा और फिल्म की सिचुएशन के हिसाब से गाने का रूप दिया. 1994 में ऐसी ही एक फिल्म दिलवाले आई थी जिसमें अजय देवगन-रवीना टंडन और सुनील शेट्टी नजर आए थे. फिल्म का एक गाना ‘जीता था जिसके लिए, जिसके लिए मरता था’ आज भी हर टूटे दिल की पहली पसंद है. यह गाना गीतकार समीर ने लिखा था. म्यूजिक नदीम श्रवण का था. जब यह गाना रिलीज हुआ तो हर किसी ने अपने कलेजे में इस गीत का दर्द महसूस किया. गाने के बोल में दिल को चीरने वाले थे. कुमार सानू की आवाज और नदीम-श्रवण की धुन किसी की भी आंखों में आंसू ला देती है. हैरी बावेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी करण राजदान ने लिखी थी. इस फिल्म के 55 लाख ऑडियो कैसेट बिके थे. फिल्म के सभी गाने सुपरहिट थे. दिलवाले 2 करोड़ के बजट में बनी थी. मूवी ने वर्ल्ड वाइड 12 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

वो गाना, बना हर आशिक की पसंद, दिल में जगाई प्यार की तड़प , मूवी हुई सुपरहिट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *