Headlines

वो 7 धांसू फिल्में, साल 2025 में जो सबसे ज्यादा की गई सर्च, पहले नंबर वाली देख थिएटर में फूट-फूटकर रोए थे लोग

[ad_1]

Last Updated:

Year Ender 2025: साल 2025 अब खत्म होने को ही है. इस साल का ये आखिरी महीना है. इस साल पिछले 11 महीनों में कई दमदार फिल्मों का बोलबाला रहा. लेकिन पूरे साल इंटरनेट जिन फिल्‍मों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया, गूगल की उन मोस्‍ट सर्च्‍ड मूवीज की लिस्ट आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही टॉप 7 फिल्मों के बारे में.

नई दिल्ली. साल 2025 फिल्मों के लिहाज से काफी बेहतरीन साल रहा. इस साल कई ऐसी फिल्में आईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा ही कर लिया था. कई वेब सीरीज भी रिलीज की गई. लेकिन जिन फिल्मों का क्रेज इंटरनेट पर जबरदस्त रहा, जो Google Year in Search 2025, में टॉप पर रहीं. जिन्हें गूगल पर जाकर सबसे ज्यादा खोजा गया आज हम उन्हीं फिल्मों की लिस्ट जारी कर रहे हैं.

Saiyaara: Ahaan Panday stars opposite Aneet Padda in this sweeping romantic drama. The story follows a poet abandoned on her wedding day and an aspiring musician whose budding love faces an emotional twist when Alzheimer's disease intervenes. With breakout performances from Panday and Padda, and a soulful soundtrack, Saiyaara has become a beloved cult classic.

इनमें पहली है, अहान पांडे की सैयारा. इस रोमांटिक ड्रामा में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने धमाल ही मचा दिया था. शानदार एक्टिंग और दिल छू लेने वाले गानों की वजह से यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर छाई रही. जैसा क्रेज इस फिल्म का देखा गया इस साल किसी फिल्म का नहीं रहा. सबसे ज्यादा यही फिल्म सर्च गई.

Kantara: A Legend Chapter 1: This prequel to the cult hit Kantara explores the Kadamba dynasty era, with writer-actor-director Rishab Shetty delivering a visually stunning blend of mysticism and folklore. Kantara: A Legend Chapter 1, which earned over Rs 800 crore at the box office, also stars Jayaram, Rukmini Vasanth, and Gulshan Devaiah, with a second chapter already teased by the makers.

दूसरी है कांतारा: अ लेजेंड चैप्टर 1 जो कि सुपरहिट फिल्म कांतारा की प्रीक्वल है, जो कदंब वंश के दौर की कहानी दिखाती है. ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म के जरिए एक बार फिर साबित किया कि एक्टिंग में भी उनका कोई सानी नहीं. फिल्म की एक्टिंग और निर्देशन और लेखन सब कमाल रहा. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Coolie: Rajinikanth shines as a working-class hero, navigating high-octane action and gritty challenges. Directed by Lokesh Kanagaraj, the film also features pivotal cameo appearances from Aamir Khan and Nagarjuna, adding star power to this thrilling cinematic experience.

तीसरे पर है रजनीकांत की कुली. एक आम मजदूर के किरदार में सुपरस्टार इस बार भी फैंस का दिल जीत ले गए थे. लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म में आमिर खान और नागार्जुन भी नजर आए थे.

War 2: Picking up from the first installment, Hrithik Roshan reprises his role as RAW agent Major Kabir Dhaliwal in War 2, a high-octane espionage thriller filled with betrayal, cutting-edge technology, and breathtaking action. Kiara Advani and Jr NTR deliver key performances, though despite its star-studded cast, the film made only a modest impact at the box office.

चौथे नंबर पर आत हैं ऋतिक रोशन की वॉर 2 एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर धालीवाल का रोल निभाकर उन्होंने धाक जमाई. जबरदस्त एक्शन, नई तकनीक और सस्पेंस से भरपूर फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आई थी.

Sanam Teri Kasam: Google searches in 2025 showed significant interest in the 2016 romantic drama Sanam Teri Kasam. Starring Harshvardhan Rane and Mawra Hocane, the film experienced a resurgence following its re-release in February, making it an unexpected yet notable addition to this year’s most-searched shows and movies.

पांचवी और खास फिल्म है सनम तेरी कसम. साल 2016 में दस्तक देने वाली रोमांटिक फिल्म 2025 में दोबार रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे हाथों हाथ लिया. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की जोड़ी ने तो धमाल ही मचा दिया था.

Marco: A gripping Malayalam revenge thriller featuring Unni Mukundan, Jagadish, and Kabir Duhan Singh. Released in December 2024, the film follows a man determined to avenge his close friend’s murder, navigating a dangerous web of betrayal, violence, and bloodshed in this high-stakes tale of retribution.

छठे नंबर पर आती है, मार्को मलयालम रिवेंज थ्रिलर एक दोस्त की हत्या का बदला लेने की कहानी को बयां करती हैं. फिल्म में धोखा, हिंसा और जबरदस्त एक्शन ने लोगों को एंटरटेन किया.

Game Changer: Ram Charan stars as IAS officer Ram Nandan in this high-stakes political thriller directed by Shankar. Kiara Advani plays his love interest and emotional anchor in Game Changer, a film packed with larger-than-life drama and adrenaline-fueled action, crafted perfectly for fans of intense, edge-of-the-seat storytelling.

फिर आती है राम चरण की गेम चेंजर इस फिल्म में एक आईएएस अफसर के रोल में वह छा गए थे. शंकर के निर्देशन में बनी इस राजनीतिक थ्रिलर में कियारा आडवाणी ने तो फैंस को हैरान कर दिया था. फिल्म की कहानी और एक्शन तो खूब चर्चा में रहे थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

वो 7 धांसू फिल्में, साल 2025 में जो सबसे ज्यादा की गई सर्च, पहले नंबर वाली…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *