Headlines

शख्स ने अंधे दोस्त की रोटी कमाने में की मदद, वीडियो देख भर आईं लोगों की आंखे, ‘ये होती है नंबर वन यारी’

[ad_1]

Last Updated:

आपने दोस्ती तो हर तरह की देखी और सुनी होगी लेकिन शायद ही आपको कभी ऐसी दोस्ती दिखाई दे, जैसी एक वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रही है. इसे देखकर आपकी आंखें हल्की सी नम ज़रूर हो जाएंगी.

शख्स ने अंधे दोस्त की रोटी कमाने में की मदद, वीडियो देख भर आईं लोगों की आंखें!

दोस्ती इसे ही कहते हैं. (Credit- Instagram/ _fungram.69)

सोशल मीडिया और इंटरनेट के युग में हम रोज़ाना बहुत कुछ देखते हैं. हालांकि हर कंटेट ऐसा नहीं होता है कि हमारी आंखें वहां जाकर ठहर जाएं. कुछ वीडियो देखकर हम आगे बढ़ जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे ज़रूर होते हैं, जिन्हें देखने का मन करता है. एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहा है.

आपने दोस्ती तो हर तरह की देखी और सुनी होगी लेकिन शायद ही आपको कभी ऐसी दोस्ती दिखाई दे, जैसी एक वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रही है. इसे देखकर आपकी आंखें हल्की सी नम ज़रूर हो जाएंगी. आपने बॉलीवुड में दोस्ती से जुड़ी हुई कहानियां देखी होंगी लेकिन असल ज़िंदगी की ये दोस्ती देखकर आपका दिल पसीज जाएगा.

अंधे दोस्त की पैसे कमाने में की मदद
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लॉरी में फल भरने का काम कर रहा है. उसने अपने साथ अपने एक अंदे दोस्त का हाथ भी पकड़ रखा है. वो उसे अपने साथ हाथ पकड़कर ले जाता है और टोकरी में फल भरकर वो अपने ही साथ उसे भी हाथ पकड़ाकर लॉरी तक लाता है और दोनों ही फल लॉरी में लोड करते हैं. इस तरह से वो अपने दोस्त के स्वाभिमान को बचाए रखने के साथ-साथ उसकी पैसे कमाने में मदद कर रहा है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *