Headlines

शख्स ने गाया ‘चुपके चुपके रात दिन’, वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]

Last Updated:

इंस्टाग्राम अकाउंट @sagor_2884 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शख्स हसरत मोहानी की गजल, ‘चुपके-चुपके रात दिन’ गा रहा है. इस गजल को गुलाम अली ने अपनी आवाज जब गाया था तो ये बेहद लोकप्रिय बन गय…और पढ़ें

शख्स ने गाया 'चुपके-चुपके रात दिन', सुनकर मंत्रमुग्ध हुए लोग!

शख्स ने इतना बढ़िया गाया कि उसे सुनकर लोग उसकी तारीफ करने लगे. (फोटो: Instagram/@sagor_2884)

इस दुनिया में हर व्यक्ति के अंदर कोई न कोई टैलेंट होता है, पर जिंदगी की मजबूरियों और जिम्मेदारियों की वजह से लोग अपनी टैलेंट को दबा देते हैं और घर-गृहस्थी में व्यस्थ हो जाते हैं. जब उन्हें कभी अपने टैलेंट को दिखाने का मौका मिलता है तो वो दिखा भी देते हैं. हाल ही में एक शख्स ने भी अपनी आवाज का जादू ऐसा बिखेरा कि लोग कहने लगे कि शख्स (Man sing Chupke Chupke Raat Din) अपनी जिम्मेदारियों की वजह से अपने टैलेंट को छुपाने पर मजबूर होगा. उसकी गायकी सुनकर लोगों ने कहा कि वो बड़े-बड़े गायकों का करियर बर्बाद कर देगा.

इंस्टाग्राम अकाउंट @sagor_2884 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शख्स हसरत मोहानी की गजल, ‘चुपके-चुपके रात दिन’ गा रहा है. इस गजल को गुलाम अली ने अपनी आवाज जब गाया था तो ये बेहद लोकप्रिय बन गया था. ये शख्स निम्न मध्यम वर्ग का लग रहा है, उसके अंदर दिखावा नहीं है, बेहद सरल और साधारण व्यक्ति लग रहा है. उसकी आवाज इतनी मधुर है कि जब वो गीत गुनगुनाना शुरू करता है, तो ऐसा लगता है कि गुलाम अली ही की आवाज है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *