Headlines

शख्स ने वॉशिंग मशीन में डाला मक्खन, फिर चला दी मशीन, थोड़ी देर में बाहर निकला शुद्ध देसी घी

[ad_1]

भारत के लोग जुगाड़ के मामले में सबसे आगे रहते हैं. जहां मौका मिलता है, वहीं ये लोग जुगाड़ भिड़ा देते हैं. चाहे पानी गर्म करना हो या कोई और मुश्किल काम. जुगाड़ से सारे काम आसान हो जाते हैं. भारत में महिलाएं घर पर घी निकालने का काम करती हैं. ये प्रक्रिया काफी मुश्किल होती है. मक्खन को काफी देर तक मथने के बाद उससे घी अलग किया जाता है. लेकिन एक युवक ने इसका भी आसान जुगाड़ ढूंढ निकाला.

सोशल मीडिया पर इस जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स को वॉशिंग मशीन में मक्खन से भरे बर्तन को पलटते देखा गया. वॉशिंग मशीन सेमी ऑटोमेटिक थी. इसके बाद शख्स ने मशीन में गर्म पानी मिला दिया. जैसे ही मशीन ऑन किया गया, सभी हैरान रह गए. वीडियो में दावा किया गया कि इसके बाद आराम से मक्खन से घी निकल गया.

ऐसा शॉर्टकट नहीं देखा होगा आपने
घी निकालने की प्रक्रिया काफी मुश्किल होती है. मक्खन को काफी देर तक मथने के बाद इससे घी अलग किया जाता है. लेकिन इस जुगाड़ में किसी को कोई मेहनत नहीं करनी पड़ी. मक्खन को मशीन में डालने के बाद सिर्फ उसे ऑन किया गया. इसके बाद मक्खन ने अपने आप ही घी छोड़ दिया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *