Headlines

शख्स बेचने चला 85 साल पुरानी स्वेटशर्ट, चवन्नी लायक भी नहीं है हालत, पर कीमत इतनी कि मिल जाए ट्रक भर कपड़े!

[ad_1]

आजकल फैशन के नाम पर लोग कुछ भी बेचने को तैयार हो जाते हैं और हैरानी इस बात की है कि सबसे अलग दिखने की लालच में लोग उन कपड़ों को पहनने के लिए भी तैयार हो जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स फटी-चिथड़ी स्वेटशर्ट दिखा रहा है. वो इस स्वेटशर्ट को बेचने की तैयारी में है. उसने बताया कि ये 85 साल पुरानी स्वेटशर्ट (Man promote 85 yr outdated sweatshirt) है, जिसकी हालत चवन्नी लायक भी नहीं है. पर उसकी कीमत उस आदमी ने इतनी ज्यादा लगाई है उतने रुपयों में आप सस्ते और अच्छे कपड़े ट्रक भर खरीद सकते हैं!

इंस्टाग्राम अकाउंट ‘बिडस्टिच’ पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शख्स एक विंटेज स्वेटशर्ट को बेचता नजर आ रहा है. स्वेटशर्ट एक किस्म की फुल स्लीव, मोटी टीशर्ट होती है जिसे सर्दियों के मौसम में पहना जाता है. पर वीडियो में जो स्वेटशर्ट दिखाई गई है, उसे देखकर तो लग रहा है कि उसे पहनने से सर्दी कभी नहीं रुकेगी. शख्स ने बताया कि वो 1940 की स्वेटशर्ट है, जो उसे एक घर में पड़ी मिली थी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *