Headlines

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया था राज कपूर के साथ इन 2 फिल्मों में काम, 101वीं बर्थ एनिवर्सरी पर इस अंदाज में किया याद

[ad_1]

Last Updated:

राज कपूर की 101वीं जयंती पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें याद किया. दोनों ने ‘खान दोस्त’ और ‘नसीब’ में साथ काम किया. राज कपूर ने 3 नेशनल और 11 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते.

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया था राज कपूर के साथ इन 2 फिल्मों में काम, ऐसे किया याद

नीली आंखें, मासूम चेहरा और खिलखिलाती मुस्कान, भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर ने अपनी फिल्मों से न केवल प्रशंसकों का दिल जीता, बल्कि गरीबी और अमीरी के बीच के अंतर को पर्दे पर बखूबी प्रस्तुत किया. इसी कारण दर्शक उनसे अच्छी तरह जुड़ पाते थे. आज रविवार को अभिनेता की 101वीं जयंती है और शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें पुरानी तस्वीरों के माध्यम से याद किया है.

अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने राज कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है. अभिनेता ने 1976 में आई फिल्म ‘खान दोस्त’ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. आज आपको याद कर रहा हूं, ‘द ग्रेटेस्ट शोमैन,’ लीजेंडरी और सबसे अच्छे राज कपूर, जो हमेशा मेरे लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत रहे हैं. ‘खान दोस्त’ में साथ काम करने की यादें ताज़ा हो रही हैं. आपकी बहुत याद आती है. राज कपूर अमर रहें!”

राज कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा ने कितनी फिल्मों में साथ काम किया था
राज कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा ने साथ में दो फिल्मों में काम किया था. एक थी 1976 में ‘खान दोस्त’ और दूसरी 1981 में ‘नसीब’. ‘खान दोस्त’ में राज कपूर ने एक सीधे-सादे पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा ने विलेन का किरदार निभाया था. फिल्म में राज कपूर परिस्थितियों के चलते रिश्वत और भ्रष्टाचार का शिकार हो जाते हैं. वहीं, ‘नसीब’ में राज कपूर ने कैमियो किया था जिसमें उनका कोई बड़ा रोल नहीं था.

राज कपूर के बारे में
राज कपूर का जन्म पेशावर में एक्टर पृथ्वीराज कपूर और उनकी पत्नी के घर हुआ था. उनका करियर चार दशकों से अधिक लंबा रहा और उन्होंने 10 साल की उम्र में ही पर्दे पर अपनी अदायगी का जादू बिखेरना शुरू कर दिया था. उन्होंने 10 साल की उम्र में 1935 की हिंदी फिल्म ‘इंकलाब’ में काम किया, हालांकि उन्हें बड़ा ब्रेक 1947 में आई ‘नील कमल’ से मिला. इस फिल्म में वे अभिनेत्री मधुबाला के साथ दिखाई दिए थे. अपने करियर में अभिनेता ने 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 11 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते.

About the Author

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

homeentertainment

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया था राज कपूर के साथ इन 2 फिल्मों में काम, ऐसे किया याद

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *