Headlines

शादी के कितने घंटे बाद मिल सकता है तलाक? क्या कहता है कानून, जानें एक एक बात

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया साइट कोरा पर एक शख्स ने तलाक से जुड़ा एक ऐसा सवाल किया, जिसका जवाब शायद ज्यादातर लोगों को नहीं पता होगा. सवाल था- शादी के कितने देर बाद आप तलाक मांग सकते हैं?

शादी के कितने घंटे बाद मिल सकता है तलाक? क्या कहता है कानून, जानें एक एक बाततलाक से जुड़ा ये सवाल कर देगा हैरान (इमेज- फाइल फोटो)

शादी का रिश्ता जान जन्मांतर का माना जाता है. भारत में तो ऐसा कहा जाता है कि अगर आपने किसी से शादी कर ली तो वो रिश्ता सात जन्मों के लिए जुड़ जाता है यानी आप अगले सात जन्म उसी शख्स के हो जाते हैं. पहले के समय में लोग शादियां निभा लेते थे. शादी के बाद लड़ाइयां होने के बाद भी बच्चे और घर की जिम्मेदारियों में समय बीत जाता था. ऐसे में तलाक के मामले काफी कम सामने आते थे.

लेकिन आज के दौर में लोग अपनी लाइफ को लेकर काफी सजग हो गए हैं. वो एक भी पल बेकार नहीं करना चाहते. जिस पल उन्हें अहसास हो जाता है कि ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता रिश्ते में खुश नहीं है, उसी पल उनके दिमाग में तलाक की बात आ जाती है. सोशल मीडिया साइट कोरा पर एक यूजर ने तलाक से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण सवाल किया. इस सवाल का जवाब ज्यादातर लोग शायद नहीं जानते होंगे. शख्स का सवाल था कि शादी के कितनी देर बाद आप तलाक ले सकते हैं? इस सवाल ने लोगों का ध्यान खींचा. क्या आपको इसका जवाब पता है?

तलाक का ये है नियम
भारत सहित दुनिया में शादियों से जुड़े कई नियम हैं. इन नियमों के मुताबिक, शादी को लीगल दर्जा मिलता है. इसके बाद शादी से जुड़े सारे लीगल फैसले लिए जाते हैं. तलाक का भी अपना एक लीगल प्रोसीजर होता है. बात अगर तलाक लेने के समय की करें, तो शादी के अगले ही सेकंड आप तलाक ले सकते हैं. अगर आपके पास इस शादी को कैंसिल करने की कोई ठोस वजह है तो. शादी किसी झूठ के आधार पर की गई हो, शादी में किसी तरह का फरेब हुआ हो या आप अपनी स्थिति कोर्ट में साबित कर सकते हैं तो शादी के अगले ही सेकंड इसका पता चलते ही आप तलाक के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

तलाक का कारण
आज के समय में पति और पत्नी दोनों ही इंडिपेंडेंट होते हैं. ऐसे में कई बार शादी के बाद अहसास होता है कि सामने वाला आपकी वैल्यू नहीं कर रहा या आप उसके साथ ग्रो नहीं कर सकते. हालांकि, इन आधारों पर कपल को सोचने का समय मिलता है और शादी के कुछ वक्त बाद इनके आधार पर तलाक लिया जाता है. लेकिन अगर किसी तरह का धोखा शादी में शामिल है, तो आप तुरंत ही तलाक के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कोर्ट भी सबूतों के आधार पर फैसला देता है और आपको तुरंत ही आजाद कर देता है.

About the Author

Sandhya Kumari

न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

homeajab-gajab

शादी के कितने घंटे बाद मिल सकता है तलाक? क्या कहता है कानून, जानें एक एक बात

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *