[ad_1]
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड के अंतर्गत कुशमार गांव में एक अजूबा देखने को मिल रहा है. बता दें कि यहां पर शादी से पहले ही दुल्हन दूल्हा के गांव में बारात लेकर आ गई. आइए जानते हैं कि क्या माजरा है.
अजब गजब शादी
हाइलाइट्स
- दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के गांव पहुंची.
- गांव के लोग इस अनोखी शादी को देखने जुटे.
- गरीबी के कारण दुल्हन शादी से पहले ससुराल आई.
मधुबनी:- आमतौर पर हम हमेशा देखते आए हैं कि दुल्हन के घर पर दूल्हा बारात लेकर आता है, लेकिन मधुबनी के खजौली के कुशमार गांव में शादी से पहले ही दुल्हन पूरे बारात के साथ दूल्हे के गांव आ गई. अब ये अजूबा देखने के लिए गांव के लोग जुट रहे हैं. दरअसल मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड के अंतर्गत कुशमार गांव में एक अजूबा देखने को मिल रहा है. बता दें कि यहां पर शादी से पहले ही दुल्हन दूल्हा के गांव में बारात लेकर आ गई. ये बारात जिला के बाबूबरही प्रखंड के बलानशेर गांव से बिना शादी हुए ही दुल्हन और उसके पिता के साथ बैंड-बाजा और बारात के साथ आ गई और अब यहीं से दूल्हे के घर से दुल्हन की शादी होगी.
क्यों आई शादी से 3 दिन पहले दुल्हन अपने ससुराल ?
यहां के लोग ऐसा बता रहे हैं कि लड़की बहुत ही गरीब आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं और उनकी मां की मृत्यु हो गई है. गांव के लोग विवाह ठीक से नहीं होने देते, इसलिए शादी से कुछ दिन पहले ही लड़की अपने ससुराल में रहेगी. गांव के मंदिर में आसपास दूल्हे के ग्रामीण की मदद से और यहीं से 16 फरवरी 2025 को शादी होगी और फिर यहां रहेगी. दुल्हन की उम्र क्या है, ये न उनके पिता या कोई और कुछ भी नहीं बोल पा रहा है, चूंकि ये क्षेत्र अति पिछड़ा है पढ़े-लिखे लोग ना के बराबर हैं.
ये भी पढ़ें:- यात्रियों ने तोड़े AC कोच के शीशे…मधुबनी में बेकाबू भीड़ का तांडव! स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में हंगामा
लोग होने लगे उतावले
जैसे ही गाड़ी में दुल्हन और बारात दूल्हे के दरवाजे पर आई, ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. देखने के लिए लोग उतावले होने लगे. ग्रामीणों के अनुसार कुछ ग्रामीण ऐसी परस्थिति में लड़की पक्ष की मदद कर रहे हैं.
वहीं लोग इस तरीके की घटना पहली बार देखकर आश्चर्यचकित हैं. हालांकि इससे दूल्हे के घरवालों को कोई परेशानी नहीं हो रही है. लेकिन क्या यह बात पहले से ही तय थी, इसकी जानकारी लड़के पक्ष के द्वारा नहीं दी जा रही है. इस घटना की चर्चा पूरे गांव समेत क्षेत्र के आसपास में हो रही है. लोग इस नई नवेली दुल्हन को देखने आ रहे हैं.
Madhubani,Bihar
February 11, 2025, 15:11 IST
[ad_2]
Source link