[ad_1]
Last Updated:
ट्विटर अकाउंट @psk6771 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो के साथ लिखा गया- ‘तेलंगाना की शादियां ऐसी होती हैं!’ हालांकि, ये स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है कि ये शादी तेलंगाना की ही है या नहीं. ये…और पढ़ें
शादी में शराब की बोतलें बांटी जा रही हैं! (फोटो: Twitter/@psk6771)
हाइलाइट्स
- शादी में कागज की प्लेट पर शराब परोसी गई
- वीडियो वायरल, 4 लाख व्यूज और कई प्रतिक्रियाएं
- तेलंगाना की शादी का दावा, पर पुष्टि नहीं
भारत के अलग-अलग हिस्सों में शादियों के तौर-तरीके काफी अलग होते हैं. कहीं पर लोगों को बिठाकर खाना खिलाया जाता है, तो कहीं पर लोग बुफे स्टाइल में खाना खाते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शादी समारोह में लोग खाने के लिए बैठे नजर आ रहे हैं. ये लोग टेबल-कुर्सी पर बैठे हैं. उनके सामने कागज की थाली ( Man serving liquor bottle in plate) रखी गई है जिसपर खाना परोसा जाना है. पर खाने से पहले थाली पर शराब की बोतल परोसी जाती है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं.
ट्विटर अकाउंट @psk6771 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो के साथ लिखा गया- ‘तेलंगाना की शादियां ऐसी होती हैं!’ हालांकि, ये स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है कि ये शादी तेलंगाना की ही है या नहीं. ये एक वायरल वीडियो है, इस वजह से न्यूज18 हिन्दी इसके सही होने का दावा नहीं करता है. मुमकिन है कि ये किसी शादी का दृश्य न हो, और ये भी मुमकिन है कि ये तेलंगाना से जुड़ा वीडियो न हो.
Telangana marriages be like pic.twitter.com/ukQGZcnh2u
— PSK (@psk6771) February 6, 2025
[ad_2]
Source link