[ad_1]

शादी को सात जन्मों का साथ माना जाता है. लोग सात फेरे लेकर अपने पार्टनर को सात वचन देते हैं. कुछ दिन पहले ही दुल्हन के सात वचन का एक वीडियो वायरल हो रहा था. लेकिन ये शादी से जुड़ा इकलौता वीडियो नहीं था, बल्कि सोशल मीडिया के दौर में शादी के कई ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं. इनमें से किसी में दुल्हन का हाहाकारी डांस होता है, किसी में जयमाल के दौरान हुआ हादसा होता है. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में शादी वाले दिन लड़की जोर-जोर से ‘बाबू-बाबू’ चिल्लाती है. उसकी आवाज सुनकर दूल्हा भागा-भागा उसके पास पहुंचता है. सामने होने के बावजूद दुल्हन बार-बार ‘बाबू-बाबू’ पुकारती है. दूल्हा परेशान हो जाता है. ऐसा लगता है मानो उसे सदमा लगा हो. फेरों के ठीक पहले ही खूब लप्पड़-थप्पड़ चलने लगता है.
वायरल हो रहे शादी के इस वीडियो को देखकर लगता है कि इसे मनोरंजन के उदेश्य से बनाया गया है, जिसे सुजल ठकराल (Sujal Thakral) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. सुजल को इंस्टाग्राम पर 14 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. इस वीडियो में खुद सुजल नजर आ रहे हैं. वीडियो का कैप्शन है, ‘दूल्हा-दुल्हन की लड़ाई, शादी वाले दिन’. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन जब बाबू-बाबू चिल्लाती है, तो दूल्हा दौड़ा-दौड़ा भागा आता है. वह पूछता है कि सोना, क्या हुआ, सब ठीक तो है? तभी दुल्हन कहती है कि मैं कैसी लग रही हूं? दूल्हा उसे सुंदर बतलाता है. लेकिन फिर दूल्हे के जाते ही दुल्हन चिल्लाने लगती है. ऐसा कई बार होता है. दुल्हन के चिल्लाने से ऐसा लगता है कि दूल्हे को सदमा लग गया. आखिर में दूल्हे को गुस्सा आ जाता है और वो दुल्हन को थप्पड़ लगा देता है. बावजूद इसके दुल्हन फिर पूछती है कि मैं कैसी लग रही हूं, तब दुल्हन का मेकअप मैन और दूल्हा दोनों मिलकर उसे पीटते हैं.
[ad_2]
Source link