Headlines

शाहिद अफरीदी के दामाद को सेलेक्टर क्यों कर रहे इग्नोर? टेस्ट में नहीं मिल रहे मौके, क्या खतरे में करियर

[ad_1]

Last Updated:

शाहीन को 2024 की शुरुआत से पाकिस्तान के आखिरी 12 टेस्ट मैचों में से आठ मैच से या तो बाहर कर दिया गया या फिर उन्हें आराम दिया गया. सेलेक्टर्स शाहीन अफरीदी को लगातार क्यों इग्नोर कर रहे हैं?

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के दामाद और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है जिससे उनका टेस्ट क्रिकेट में भविष्य खतरे में पड़ गया है. शाहीन को 2024 की शुरुआत से पाकिस्तान के आखिरी 12 टेस्ट मैचों में से आठ मैच से या तो बाहर कर दिया गया या फिर उन्हें आराम दिया गया.

सेलेक्टर्स के एक करीबी सूत्र ने कहा कि शाहीन और नसीम दोनों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार किया जा रहा है. सूत्र ने कहा, ‘‘चयनकर्ता चाहते हैं कि शाहीन और यहां तक ​​कि नसीम भी चैंपियंस ट्रॉफी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें क्योंकि यह 50 ओवरों की प्रतियोगिता है और हम गत चैंपियन हैं.’’

दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहीन को मौजूदा बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए एनओसी जारी करने में कोई संकोच नहीं किया, जबकि उसी समय दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज चल रही थी. सेलेक्टर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए तेज गेंदबाज नसीम शाह, मीर हमजा, मुहम्मद अब्बास और आमिर जमाल को भी टीम में नहीं रखा जबकि वे दक्षिण अफ्रीका में खेली गई सीरीज में टीम का हिस्सा थे. पाकिस्तान इस सीरीज के दोनों मैच में हार गया था.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन ने अभी तक 32 टेस्ट में 116 विकेट लिए हैं. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर खेले गए दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया था. तब सेलेक्टर्स ने स्पष्टीकरण दिया था कि वे उन्हें 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तरोताजा चाहते हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *