Headlines

शिकागो के जॉन कार्सिरानो ने थ्रिफ्ट शॉप से खरीदी प्लेट, निकली लाखों की

[ad_1]

Last Updated:

जॉन कार्सिरानो (John Carcerano) एक कालीन साफ करने वाले हैं. वो शिकागो के एक गुडविल स्टोर में पिछले साल अक्टूबर में गए थे. जॉन पिछले 35 सालों से सेकंड हैंड एंटीक सामान खरीदने और बेचने का काम करते आ रहे हैं. हाल …और पढ़ें

शख्स को दुकान में मिली 400 रुपये की प्लेट, जांच की तो उड़े होश!

शख्स को दुकान से कीमती प्लेट मिल गई. (फोटो: John Carcerano)

अक्सर लोग दुकान पर जाकर सामान खरीदते हैं, उसे घर ले आते हैं और इस्तेमाल करने लगते हैं. पर कुछ लोग सामान की अच्छे से जांच-पड़ताल करते हैं. खासकर तब, जब वो किसी सेकंड हैंड सामान बेचने वाली दुकान से शॉपिंग कर रहे हों. हाल ही में एक अमेरिकी शख्स ने भी ऐसा ही किया. वो एक थ्रिफ्ट शॉप में सामान खरीदने गया था. उसे वहां पर 400 रुपये की एक प्लेट मिली. उसे समझ आ गया कि वो प्लेट कोई मामूली नहीं है. इस वजह से जब उसने प्लेट की इंटरनेट पर जांच की तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि उस प्लेट से 250 साल पुराना रहस्य जुड़ा हुआ था.

न्यूज़वीक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जॉन कार्सिरानो (John Carcerano) एक कालीन साफ करने वाले हैं. वो शिकागो के एक गुडविल स्टोर में पिछले साल अक्टूबर में गए थे. जॉन पिछले 35 सालों से सेकंड हैंड एंटीक सामान खरीदने और बेचने का काम करते आ रहे हैं. वो जब इस दुकान में पहुंचे तो उन्हें वहां पर एक प्लेट नजर आई. ये प्लेट नई प्लेट्स के नीचे दबी हुई थी. उसका डिजाइन काफी अनोखा था.

400 रुपये में खरीदी प्लेट, निकली लाखों की
उसे देखते ही 5 मिनट के अंदर उन्हें लगा कि वो कोई मामूली प्लेट नहीं है. उन्होंने फौरन प्लेट के बारे में जांच की और उन्हें पता चला कि वो 18वीं सदी की चाइनीज आर्मोरियल एक्सपोर्ट प्लेट है. वो प्लेट उन्होंने करीब 400 रुपये में खरीदी, पर हाल ही में किसी ने उसे 3.8 लाख रुपये में बेचा था. पिछले 50 सालों में ऐसी सिर्फ 2 ही प्लेट बेची गई है.

पहले भी मिल चुकी हैं एंटीक चीजें
जॉन ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को उस प्लेट की फोटो भेजी, उन्होंने भी ये माना की प्लेट काफी कीमती है. उन्होंने कहा कि उनकी प्लेट इस वजह से खास है क्योंकि उसमें न कभी खाया गया था, न ही उसमें किसी भी तरह का स्क्रैच है. इससे पहले भी जॉन को कई कीमती चीजें दुकान से मिल चुकी हैं जिसे उन्होंने अच्छे-खासे दाम पर बेचा है.

homeajab-gajab

शख्स को दुकान में मिली 400 रुपये की प्लेट, जांच की तो उड़े होश!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *