[ad_1]
Last Updated:
ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक साथ कई शिकारी और शिकार नजर आ रहे हैं. ये वीडियो अफ्रीका का बताया जा रहा…और पढ़ें
जानवरों का हो गया आमना-सामना. (फोटो: Instagram/AMAZlNGNATURE)
जंगल में जो शिकारी है, वो भी किसी जीव का शिकार बन सकता है. इसे फूड चेन कहते हैं. इस वजह से कोई भी जानवर अपनी ताकत का घमंड नहीं कर सकता. हाथी जैसे विशाल जीव को एक शेर नहीं हरा पाएगा, पर शेरों का झुंड एक हाथी को भी गिराकर जान ले सकता है. पर सोचिए जब कई शिकारी और कई शिकार एक साथ कतार में खड़े हो जाएं, तब उनकी क्या हालत होगी? इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में शिकार और शिकारियों का सामना हो गया. वे सभी एक दूसरे को देखकर सन्न रह गए और उन्हें समझ नहीं आया कि किससे बचें और किसको मारें!
ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक साथ कई शिकारी और शिकार नजर आ रहे हैं. ये वीडियो जरूर किसी वाइल्डलाइफ पार्क का है. वीडियो के साथ दी गई जानकारी में बताया गया है कि ये अफ्रीका के किसी जंगल का नजारा है.
In Africa, the encounter between two lions, 4 vultures, a hyena and a giraffe, who didn’t know what to do subsequent, was filmed. pic.twitter.com/VCo8OxM4Rt
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) January 15, 2025
[ad_2]
Source link