Headlines

शिकार को तैयार है बिल्ली, डरकर छिपा बैठा है चूहा, ढूंढने पर भी नहीं आ रहा नज़र, क्या आप देख पाए उसे?

[ad_1]

आपके साथ भी ये कभी न कभी हुआ होगा कि आप कुछ ढूंढ रहे हों लेकिन वो नज़र ही न आ रहा हो. इस वक्त हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर ढूंढकर लाए हैं. इसे देखने के बाद आप इतने कनफ्यूज़ हो जाएंगे कि अच्छा-खासा वक्त लगाने के बाद भी आपको वो चीज़ नहीं दिखाई देगी, जिसे आप ढूंढ रहे हैं.

वैसे तो आपने बहुत सी ऐसी पहेलियां सॉल्व की होंगी, जिसमें आपको कोई ऑब्जेक्ट ढूंढना होता है. इनमें से कुछ को सॉल्व करना आसान होता है लेकिन कुछ मुश्किल साबित होती हैं. एक ऐसी ही पहेली हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें यूं तो कुछ ज्यादा चीज़ें कनफ्यूज़ करने के लिए नहीं हैं. बावजूद इसके लोगों को एक छोटा सा जीव दिखाई नहीं दे रहा.

कहां पर छिपा हुआ है चूहा?
तस्वीर में आपको एक बिल्ली दिख रही होगी, जो शिकार की तलाश में है. इसी तस्वीर में उससे डरा बैठा चूहा भी मौजूद है, लेकिन वो उसे ढूंढ नहीं पा रही. क्या आपको चूहा नज़र आया? वैसे इस काम को मुश्किल बनाने का काम तस्वीर का ब्लैक एंड व्हाइट होना कर रहा है. ऐसे में आप ज़रा ध्यान से तस्वीर को देखिए, तो आपके लिए चूहे को ढूंढना थोड़ा आसान हो जाएगा. याद रहे कि इस काम के लिए आपके पास कुल 10 सेकंड हैं.

Can you spot a rat, Can you spot a rat in this picture, spot a rat in this picture within 10 seconds, optical illusion challenge, optical illusion, mind games, spot an object puzzle, viral puzzle, trending puzzle

कहां छिपा है डरा हुआ चूहा.

यहां छिपा हुआ है जवाब …
अगर आपने चूहे को ढूंढ लिया है, तो ठीक है लेकिन अगर अब भी आप स्ट्रगल कर रहे हैं, तो हिंट ये है कि ज़रा सूखी टहनियों के बीच देखिए, वहीं पर चूहा छिपा हुआ है.

Can you spot a rat, Can you spot a rat in this picture, spot a rat in this picture within 10 seconds, optical illusion challenge, optical illusion, mind games, spot an object puzzle, viral puzzle, trending puzzle

यहां देख सकते हैं चूहा.

अब भी अगर आपको ये दिखाई नहीं दिया है, तो आपके लिए जवाब हम खुद ही पीले घेरे में दिखा रहे हैं. उम्मीद है आपने इस चैलेंज को पूरा करने में एंजॉय किया होगा.

Tags: Bizarre news, Viral news, Weird news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *