Headlines

शिखर धवन-रैना, मोईन- शाकिब और फिंच… अब आई 90-90 बॉल की लीग, होने वाला है धमाल

[ad_1]

Last Updated:

Legend 90 League: शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, एरॉन फिंच, मोईन अली, शाकिब अल हसन, मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर जैसे दिग्गज लीजेंड 90 लीग में धमाल मचाने को तैयार है.

शिखर धवन-रैना, मोईन- शाकिब और फिंच, अब आई 90-90 बॉल की लीग, होने वाला है धमाल

लीजेंड 90 लीग 6 फरवरी से रायपुर में खेली जाएगी.

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, एरॉन फिंच, मोईन अली, शाकिब अल हसन, मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर जैसे दिग्गज लीजेंड 90 लीग में धमाल मचाने को तैयार है. छह से 18 फरवरी तक रायपुर में चलने वाले इस लीग में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स, हरियाणा ग्लेडिएटर्स, दुबई जाइंट्स, गुजरात सैम्प आर्मी, दिल्ली रॉयल्स, बिग बॉयज, रॉयल किंग्स पंजाब और राजस्थान किंग्स जैसी 8 टीमें ट्रॉफी के लिए लड़ती नजर आएंगी. 90 गेंदों वाली इस फटाफट लीग का प्रारूप जिस तरह से तैयार किया गया है, निश्चित तौर पर क्रिकेट इतिहास में यह एक गेम चेंजर साबित होने वाली है.

लीजेंड 90 लीग के निदेशक शिवैन शर्मा ने कहा, ‘लीजेंड 90 लीग की यात्रा हमारे और प्रशंसकों दोनों के लिए बहुत ही शानदार होने वाली है. क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गजों और इसके अनूठे प्रारूप का गठजोड़ निश्चित तौर पर काफी रोमांचक होगा. हमें पूरा विश्वास है कि विश्वस्तरीय क्रिकेटरों की भागीदारी और इसका 90 गेंदों का फटाफट प्रारूप क्रिकेट की दुनिया में एक नया मानदंड स्थापित करेगा.’

लीग में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के पास मार्टिन गप्टिल, सुरेश रैना और अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ी हैं.दिल्ली रॉयल्स के पास रॉस टेलर और शिखर धवन जैसा अनुभव मौजूद है. हरियाणा ग्लेडियेटर्स की कमान फिरकी के जादूगर हरभजन सिंह संभालेंगे. वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो राजस्थान किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन दुबई जॉइंट्स के लिए खेलेंगे.

शिखर धवन ने अपनी वापसी पर बोलते हुए कहा, ‘मैं लीजेंड 90 लीग के इस सीजन में दिल्ली रॉयल्स के लिए खेलूंगा और मैदान पर अपना शानदार फॉर्म दिखाने और हर पल को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. मैदान से लंबे समय तक दूर रहने के बावजूद भी प्रशंसकों के इतने प्यार के लिए मैं दिल से उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं.’ इन स्टार खिलाड़ियों के अलावा मोइन अली और मार्टिन गप्टिल जैसे धुरंधर भी लीग की चमक को बढ़ाते नजर आएंगे. अब देखना यह होगा कि ट्रॉफी की दौड़ में कौन सी टीम जीत के नए आयाम बना पाएगी.

homecricket

शिखर धवन-रैना, मोईन- शाकिब और फिंच, अब आई 90-90 बॉल की लीग, होने वाला है धमाल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *