[ad_1]
Last Updated:
Legend 90 League: शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, एरॉन फिंच, रॉस टेलर जैसे सितारे एक बार फिर मैदान पर दिखने वाले हैं.
लीजेंड 90 लीग में 7 टीमें हिस्सा लेंगी.
नई दिल्ली. शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, एरॉन फिंच, रॉस टेलर जैसे सितारे एक बार फिर मैदान पर दिखने वाले हैं. ये सारे दिग्गज लीजेंड 90 लीग में चौकों-छक्कों की बारिश करते नजर आएंगे. यह लीग 6 से 18 फरवरी तक रायपुर में होनी है. लीजेंड 90 लीग की सभी फ्रेंचाइजी टीमें सामने आ गई हैं.
लीजेंड 90 लीग में 7 टीमें छत्तीसगढ़ वारियर्स, हरियाणा ग्लेडिएटर्स, दुबई जॉइंट्स, गुजरात सैम्प आर्मी, दिल्ली रॉयल्स, बिग बॉयज़, राजस्थान किंग्स हिस्सा ले रही हैं. छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के पास मार्टिन गप्टिल, सुरेश रैना और अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ी हैं. दिल्ली रॉयल्स के पास रॉस टेलर और शिखर धवन जैसा अनुभव मौजूद है. हरियाणा ग्लेडियेटर्स की कमान हरभजन सिंह संभालेंगे. वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो राजस्थान किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दुबई जॉइंट्स के लिए खेलेंगे. लीजेंड 90 लीग के निदेशक शिवेन शर्मा ने कहा कि, ‘हम बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ 90 गेंदों वाले इस अनूठे फॉर्मेट वाली लीग की मेजबानी के लिए तैयार हैं.
दुबई जॉइंट्स: शाकिब अल हसन, थिसारा परेरा, केनर लुईस, ड्वेन स्मिथ, केविन ओ ब्रायन, ब्रेंडन टेलर, लियाम प्लंकेट, एच. मसाकद्ज़ा, रिचर्ड लेवी, ल्यूक फ्लेचर, राहुल यादव, क्रिस्टोफर एम, सिड त्रिवेदी, एस. प्रसन्ना.
छत्तीसगढ़ वारियर्स: सुरेश रैना, मार्टिन गप्टिल, सिद्धार्थ कौल, शेल्डन जैक्सन, पवन नेगी, केवॉन कूपर, विशाल कुशवाहा, अभिषेक सकुजा, अंबाती रायुडु, अमित वर्मा, गुरुकीरत सिंह मान, अमित मिश्रा, ऋषि धवन, कलीम खान, उन्मुक्त चंद, मनोज सिंह, अभिमन्यु मिथुन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम.
हरियाणा ग्लेडिएटर्स: हरभजन सिंह, पवन सुयाल, प्रवीण गुप्ता, अबू नीशम, अनुरीत सिंह, इमरान खान, असेला गुनारत्ने, इशांक जग्गी, नागेंद्र चौधरी, रिक्की क्लार्क, पीटर ट्रेगो, चैडविक वाल्टन, मनन शर्मा.
गुजरात सैम्प आर्मी: यूसुफ पठान, मोइन अली, सौरभ तिवारी, केसरिक विलियम्स, शापूर जादरान, मुहम्मद अशरफुल, जेसल करिया, मिगुएल कमिंस, ओबस पिएनार, चंद्रपॉल हेमराज, विलियम पर्किन्स, नवीन स्टीवर्ट, चतुरंगा डी सिल्वा, मौसिफ खान.
बिग बॉयज स्क्वाड: तमीम इकबाल, तिलकरत्ने दिलशान, हर्शेल गिब्स, उपुल थरंगा, अब्दुर रज्जाक, मैट प्रायर, इशान मल्होत्रा, मोनू कुमार, चिराग गांधी, शैनन गेब्रियल, वरुण आरोन, नील ब्रूम, करमवीर सिंह, रॉबिन बिस्ट, नमन शर्मा, कपिल राणा, विनोद चांवरिया.
दिल्ली रॉयल्स: शिखर धवन, लेंडल सिमंस, रॉस टेलर, जेरोम टेलर, एंजेलो परेरा, दनुश्का गनथिलका, सहरद लुम्बा, बिपुल शर्मा, लखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, रेयाद इमरित, सुमित नरवाल, परविंदर अवाना.
राजस्थान किंग्स: ड्वेन ब्रावो, अंकित राजपूत, कोरी एंडरसन, फिल मस्टर्ड, शाहबाज़ नदीम, फैज़ फज़ल, शादाब जकाती, जसकरन मल्होत्रा, इमरान ताहिर, जयकिशन कोलसावाला, राजेश बिश्नोई, पंकज राव, सैमुल्ला शिनवारी, रजत सिंह, एशले नर्स, दवलत जादरान, मनप्रीत गोनी.
Delhi,Delhi,Delhi
January 29, 2025, 20:28 IST
[ad_2]
Source link