Headlines

शिप का निचला हिस्सा लाल रंग का क्यों पेंट किया जाता है? मिल गया सही जवाब, कम लोगों को होगी जानकारी!

[ad_1]

Last Updated:

Ship ka nichla hissa laal kyun hota hai? इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिप के निचले हिस्से के लाल होने की जानकारी दी गई है. ये जानकारी बेहद रोचक है जिसके बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए.

शिप का निचला हिस्सा लाल रंग का क्यों पेंट किया जाता है? मिल गया सही जवाब!शिप का निचला हिस्सा लाल रंग का क्यों होता है? (फोटो: Canva)

हमारे आसपास ऐसी कई चीजें हैं जो देखने में काफी रोचक और अनोखी लगती हैं मगर हम उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते. आज हम ऐसी ही एक जानकारी आपको देने जा रहे हैं. अगर आपने कभी किसी शिप को नजदीक से देखा हो, या फिर उसके फोटो-वीडियो पर ही गौर किया हो तो आपने नोटिस किया होगा कि अधिकतर शिप का निचला हिस्सा लाल रंग का होता है. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों है? हाल ही में हमें इसका सही जवाब मिला, तो हमने सोचा कि आपको भी इसके बारे में बताया जाए क्योंकि हमारा दावा है कि शायद कम ही लोगों को इसकी जानकारी होगी.

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिप के निचले हिस्से के लाल होने की जानकारी दी गई है. इंस्टाग्राम यूजर @riyas_p_c ने इस वीडियो को पोस्ट किया है. वीडियो में बताया गया है कि लकड़ी के जहाज़ों के दौर में पानी की सतह के नीचे बार्नाकल और काई चिपक जाती थीं, जिससे जहाज़ धीमे हो जाते थे और उनके ढांचे को नुकसान पहुंचता था. इसे रोकने के लिए नाविकों ने तांबे-आधारित लाल पेंट का इस्तेमाल शुरू किया, जो प्राकृतिक रूप से जहाज़ों की रक्षा करता था. आज भी वह लाल रंग बरकरार है और यह सिर्फ परंपरा नहीं है. यह लाल रेखा हमें दूर से ही अंदाज़ा लगाने में मदद करती है कि जहाज़ कितना लदा हुआ है.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *