[ad_1]
Last Updated:
ICC ODI Rankings शुभमन गिल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 की कुर्सी पर अपनी दावेदारी मजबूत की है. विराट कोहली पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. टॉप 5 में भारत के 3 बल्लेबाज शामिल हैं.
आईसीसी की ताजा जारी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में छाए भारतीय
हाइलाइट्स
- शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर .
- विराट कोहली पांचवें स्थान पर पहुंचे.
- टॉप 5 में भारत के 3 बल्लेबाज शामिल.
दुबई. भारतीय बल्लेबाजों ने सही वक्त पर धमाका करते हुए आईसीसी रैकिंग में हंगामा मचा दिया है. भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शुभमन गिल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 की कुर्सी पर दावेदारी और भी मजबूत कर ली है. पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी ठोकने वाले विराट कोहली को भी फायदा मिला है. आईसीसी की ताजा जारी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप 5 में तीन भारतीय शामिल हैं.
शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 101 और पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन की पारी खेली थी. उन्हें इससे 21 रेटिंग अंक मिले और अब उनके 817 रेटिंग अंक हो गए हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे स्थान पर अब उनसे 47 अंक पीछे हैं इससे पहले यह अंतर 23 अंक का था. पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाने वाले विराट कोहली पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि केएल राहुल 15वें स्थान पर आ गए हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाने वाले न्यूजीलैंड के विल यंग आठ पायदान चढकर 14वें और टॉम लैथम 11 पायदान चढकर 30वें स्थान पर आ गए है. वहीं रचिन रविंद्र 18 पायदान चढकर अब 24वें स्थान पर हैं. आस्ट्रेलिया के एलेक्स कारी चार स्थान के फायदे के साथ 50वें और जोश इंगलिस 18 स्थान के फायदे के साथ 81वें स्थान पर हैं.
टॉप 5 में भारत के 3 बल्लेबाज
आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी टॉप 5 में शामिल हैं. शुभमन गिल नंबर 1 पर कायम है जबकि कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. विराट कोहली छठे नंबर से एक पायदान ऊपर उठकर अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं.
New Delhi,Delhi
February 26, 2025, 16:56 IST
[ad_2]
Source link