[ad_1]
Last Updated:
Shubman Gill Century: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए शतक जमाया लेकिन कर्नाटक के खिलाफ पारी और 207 रन से हार को टाल नहीं पाए. गिल की टीम पहली पारी में सस्ते में सिमट गई जि…और पढ़ें
शुभमन गिल ने पंजाब के लिए रणजी में लगाई सेंचुरी लेकिन पारी की हार टाल नहीं पाए
हाइलाइट्स
- शुभमन गिल ने कर्नाटक के खिलाफ 159 गेंदों में शतक जमाया.
- पंजाब को कर्नाटक के खिलाफ पारी और 207 रन से हार मिली.
- गिल की टीम पहली पारी में 55 रन पर सिमट गई.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को रणजी ट्रॉफी में वापसी पर करारी हार का सामना करना पड़ा है. शनिवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मैच में कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के लिए कप्तानी करते हुए उन्होंने शतक जमाया लेकिन वो किसी काम नहीं आया. पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद दूसरी पारी में उन्होंने शतक जमाया लेकिन फिर भी टीम को कर्नाटक के खिलाफ पारी और 207 रन की बड़ी हार मिली. गिल अकेले ही दूसरी पारी में पारी की हाल टालने के लिए संघर्ष करते नजर आए लेकिन दूसरी छोर पर उनको साथ नहीं मिला.
शुभमन गिल ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे मैच की दूसरी पारी में पंजाब के लिए ओपनिंग की और 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 159 गेंदों में शतक पूरा किया. वो इस मैच में पंजाब की तरफ से एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने कर्नाटक के खिलाफ रन बनाए हैं. कर्नाटक ने पहली पारी में 475 रन बनाए थे. पंजाब ने टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 55 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी 213 रन पर सिमट गई.
A a lot wanted century for Shubman Gill right here vs Karnataka. Gets a double from 98. His change in gear publish his fifty was commendable from 50 off 119 to 100 off 159.
PUN 184/7 pic.twitter.com/6EpO84ydXs— Chandra Prabhu S (@bettercallCP) January 25, 2025
[ad_2]
Source link