Headlines

शुभमन गिल की धमाकेदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान चिंतित

[ad_1]

Last Updated:

इंग्लैंंड के खिलाफ मैन आफ दि सीरीज बने शुभमन गिल के बल्ले के धमाके की गूंज पाकिस्तान तक पहुंच गई है. पाकिस्तानी मीडिया गिल को विराट और रोहित से भी बड़ा खतरा बता रहा है. पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर भी मान रहे…और पढ़ें

रोहित- विराट को छोड़ इस खिलाड़ी के पीछे पागल हुआ पाकिस्तान

शुभमन गिल को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले का इंतजार

हाइलाइट्स

  • शुभमन गिल के प्रदर्शन से पाकिस्तान चिंतित.
  • गिल ने 2023 में 12 वनडे मैचों में 750 रन बनाए.
  • गिल का औसत 68.2 और स्ट्राइक रेट 109 है.

नई दिल्ली. जब मैदान पर कोई बल्लेबाज बड़ा धमाका करता है तो उसी गूंज सिर्फ उसी स्टेडियम तक सीमित नहीं रहती, उसकी आवाज पूरे विश्व में गूंजती है. कितने प्रतिशत बॉल बैट के स्वीट पार्ट से टकराई उसकी चर्चा भी क्रिकेट जगत में खूब होती है . अहमदाबाद में भी एक ऐसी पारी खेली गई जिसकी चमक से पड़ोसी देश की आंखे चुंधिया गई और धमक से परा देश हिल गया.

शुभमन गिल देश में सबसे चर्चित युवा चेहरे तो हैं ही पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों उनकी बात रोहित और विराट से ज्यादा हो रही है क्योंकि जिस अंदाज में वो इन दिनों वर्ल्ड क्रिकेट खेल रहे है वो बाकी के बल्लेबाजों से थोड़ा अलग है. पाकिस्तान के क्रिकट जानकार शुभमन गिल को चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के लिए बड़ा खतरा मान रहे है.

गिल के गेम प्लान से डरा पाकिस्तान 

तेज गेंदबाजों के खिलाफ क्रीज से निकलकर शॉट्स खेलना , शॉर्ट पिच गेंदबाजी पर अलग तरीके के पुल शॉट लगाना, और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जिस तरह से शुभमन गिल अपनी रीच का इस्तेमाल कर रहे है वो किसी भी गेंदबाजी युनिट के लिए एक बड़ा खतरा बन चुके है. शुभमन गिल वनडे में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले तकरीबन 1 साल में शुभमन गिल ने वनडे फॉर्मेट में बाकी भारतीय बल्लेबाजों से ज्यादा रन बनाए हैं. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सलीम जाफर का मानना है कि गिल गेंद की स्विंग को काउंटर करने के लिए क्रीज से बाहर निकलते है जो शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे गेंदबाजों को जो गेंद को आगे पिच करते है उनके लिए बड़ा खतरा होंगे. पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए लेंथ बदलना इतना आसान नहीं होगा. शुभमन गिल ने साल 2023 में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं. इन 12 मुकाबले में शुभमन गिल ने 750 रन बनाए हैं. इस साल वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल ने 68.2 की एवरेज और 109 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वहीं, शुभमन गिल के वनडे करियर पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने 27 वनडे पारियों में 1437 रन बनाए हैं. इस दौरान शुभमन गिल की एवरेज 62.5 जबकि स्ट्राइक रेट 104.1 की रही है. शुभमन गिल अपने वनडे करियर में अब तक 4 शतक जड़ चुके हैं. जबकि इस खिलाड़ी के नाम 6 अर्धशतक दर्ज है.

पाकिस्तान टीम पर क्या बोले गिल ?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर शुभमन गिल तैयार है. गिल ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी की यही बात मुझे बेहद अच्छी लगती है कि यहां हार की कोई जगह नहीं होती. टीम में किसी  साथी खिलाड़ी ने कहा भी था कि हम दो फाइनल खेलते हैं, एक पाकिस्तान के खिलाफ और एक वास्तविक टूर्नामेंट का फाइनल. 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भले ही हार गए हों, मगर इसके बावजूद हम काफी अच्छा खेले थे. गिल ने आगे कहा  कि एक मैच हारने से आप बुरी टीम नहीं बन जाते. वैसे जिस तेवर के साथ गिल इन दिनों बल्लेबाजी कर रहे है उससे एक बात तो साफ है कि उनका फॉर्म ये तय करेगा कि पाकिस्तान के खिलाफ नतीजा क्या होगा.

homecricket

रोहित- विराट को छोड़ इस खिलाड़ी के पीछे पागल हुआ पाकिस्तान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *