[ad_1]
Agency:भाषा
Last Updated:
Who will probably be India’s subsequent captain: रोहित शर्मा के बाद भारत का कप्तान कौन होगा? ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने यह भविष्यवाणी कर दी है.
शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाया था.
नई दिल्ली. रोहित शर्मा के बाद भारत का कप्तान कौन? टीम इंडिया के सेलेक्टर इस सवाल का जवाब अभी पूरी तरह से नहीं ढूंढ़ पाए हैं. इस रेस में कई नाम आते-जाते रहते हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने अगले भारतीय कप्तान की भविष्यवाणी कर दी है. रिकी पोंटिंग ने शुभमन गिल को प्रेरक व्यक्ति बताते हुए उन्हें भारत का भविष्य का कप्तान भी करार दिया.
शुभमन गिल अभी भारत की वनडे टीम के उप कप्तान हैं. वे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाकर ना सिर्फ भारत को जीत दिलाई, बल्कि विरोधी टीमों को अलर्ट भी कर दिया कि उन्हें इस युवा से सावधान रहना चाहिए. भारत का अगला मुकाबला अब पाकिस्तान से है. यह मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया को बतौर कप्तान 2 विश्व कप जिता चुके रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में शुभमन गिल पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ साल में और खासकर आईपीएल के दौरान हमें एकदूसरे से मिलने का मौका मिला. मुझे उनका व्यवहार पसंद है. वे बेहद प्रेरित व्यक्ति हैं, जो बैटिंग के साथ-साथ लीडरशिप के मामले में भी बेस्ट र्वश्रेष्ठ बनना चाहता है.’
रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘वे बहुत अच्छे इंसान हैं. एक बेहद मृदुभाषी व्यक्ति. वे खेल में जो कुछ हासिल करना चाहते हैं.’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि वनडे फॉर्मेट गिल की बैटिंग स्टाइल के अनुरूप है. उन्होंने उम्मीद जताई कि गिल जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसा प्रदर्शन करेगा.
रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘वे पिछले कुछ वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर का बेहतरीन खिलाड़ी हैं. हालांकि, वे टेस्ट क्रिकेट में वनडे की तरह प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन लिमिटेड ओवर्स (वनडे-टी20) में पिछले तीन-चार साल में बेजोड़ प्रदर्शन किया है.’
Delhi,Delhi,Delhi
February 22, 2025, 16:04 IST
[ad_2]
Source link