[ad_1]

Last Updated:
Salim Khan Second Wedding: फेमस स्क्रीनराइटर सलीम खान ने पहली शादी सलमा खान से की थी. दोनों चार बच्चों के माता-पिता बने. इसके बाद सलीम खान को एक्ट्रेस हेलेन से प्यार हो गया और फिर उन्होंने उनसे भी शादी कर ली. लेकिन सलीम खान के…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- सलीम खान ने हेलेन से की थी दूसरी शादी.
- सलीम खान की फैमिली पर पड़ा था असर.
- सालों तक नाराज थीं सलीम खान की पहली पत्नी.
नई दिल्ली. फेमस स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की लव लाइफ किसी फिल्म से कम नहीं है. वह शादीशुदा होते हुए भी एक्ट्रेस हेलेन के प्यार में पड़ गए थे और फिर उनसे दूसरी शादी रचाई थी. हाल ही में सलीम खान ने डॉक्यू-सीरीज ‘एंग्री यंग मेन’ में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि हेलेन से शादी के बाद उनके परिवार पर क्या असर पड़ा था. उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह सबके लिए मुश्किल था, लेकिन आखिर में सबने एक-दूसरे को समझ लिया और साथ में रहने लगे.
डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी दो पत्नियां हैं और वे आपस में मिलजुल कर रहती हैं. भले ही यह कुछ साल बाद हुआ हो, लेकिन मेरी पत्नियां खूबसूरत हैं और अब वे उम्र के साथ-साथ और भी गरिमामय हो रही हैं.’
हेलेन संग रिश्ते के बारे में फैमिली को कैसे बताया?
इसके अलावा जूम के साथ एक इंटरव्यू में सलीम खान ने खुलासा किया था कि उन्होंने पहली पत्नी सलमा खान और अपने बच्चों को हेलेन के साथ अपने रिश्ते के बारे में कैसे बताया. सलीम खान ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले सलमा को अपने इस रिश्ते के बारे में बताया था, इससे पहले कि उन्हें मीडिया से इस बारे में पता चल जाए. सलीम खान ने कहा, ‘जब मैंने उन्हें बताया तो उन्होंने मुझसे हाथ नहीं मिलाया और कहा कि मैं कितना अच्छा काम कर रहा हूं. बेशक, हमें समस्याएं हुईं लेकिन बहुत कम समय के लिए. उसके बाद सब कुछ स्वीकार कर लिया गया.’
दूसरी शादी के बाद बच्चों से कही थी ये बात
सलीम खान ने बताया कि उस समय उनके बच्चे बहुत छोटे थे और पूरी सिचुएशन को समझ नहीं सकते थे. उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि मेरी जिंदगी में एक और महिला आ गई है और मैंने उनसे शादी कर ली है. मैं आपसे कुछ भी उम्मीद नहीं करता. मैं आपसे यह उम्मीद नहीं करता हूं कि आप उन्हें अपनी मां जितना प्यार करें, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप उसे वही सम्मान दें.’
हेलेन से रचाई थी दूसरी शादी
गौरतलब है कि सलीम खान ने साल 1960 में सलमा खान से शादी की और उनके चार बच्चे हुए जो सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री हैं. 1980 के दशक में उन्होंने हेलेन से शादी की और फिर अर्पिता खान को गोद लिया था.
January 14, 2025, 14:44 IST
[ad_2]
Source link