Headlines

‘शूर्पणखा के पति को रावण ने ही मारा था…’, श्रीराम, लंकेश और रामायण के बारे में एक्टर ने बताई चौंकाने वाली बातें

[ad_1]

Agency:आईएएनएस

Last Updated:

आशुतोष राणा के नाटक ‘हमारे राम’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. उन्होंने रामायण की अनसुनी बातें साझा कीं और बताया कि भगवान राम ने रावण को रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापित करने के लिए बुलाया था.

श्रीराम, लंकेश और रामायण के बारे में एक्टर ने बताई चौंकाने वाली बातें

रामायण के बारे में एक्टर ने बताई चौंकाने वाली बातें

insta@ashutosh_ramnarayan

हाइलाइट्स

  • आशुतोष राणा के नाटक ‘हमारे राम’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.
  • नाटक में रामायण की अनसुनी बातें और घटनाएं उजागर की गई हैं.
  • भगवान राम ने रावण को रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापित करने के लिए बुलाया था.

नई दिल्ली: एक्टर आशुतोष राणा के नाटक ‘हमारे राम’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. उन्होंने इस बीच रामायण के बारे में बात की और कुछ अनसुनी बातें भी बताईं. उन्होंने इस दौरान ये भी माना कि आजकल लोगों को रामायण के बारे में काफी बातें नहीं पता होती है.

आशुतोष ने बताया कि भगवान राम ने रावण को रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापित करने के लिए बुलाया था. उन्होंने कहा, “रामायण तो बहुत लोगों ने पढ़ी है, लेकिन इसमें कई ऐसी घटनाएं और किस्से हैं जिनके बारे में कम लोग जानते हैं. हम अपने नाटक में इन्हीं अनसुनी बातों को दिखा रहे हैं. जैसे कि बहुत कम लोग जानते हैं कि शूर्पणखा के पति विद्युतजिव्ह को रावण ने ही मारा था.”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *