Headlines

शेफाली वर्मा के पिता को पड़ा दिल का दौरा, भारतीय टीम से बाहर होने की छिपाई थी खबर

[ad_1]

Last Updated:

भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा का ग्राफ पिछले कुछ महीनों से गिरता नजर आ रहा है. खराब प्रदर्शन के चलते हाल ही में उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया था. इसके साथ ही उनके पिता को भी हार्ट अटैक आ गया.

शेफाली के पिता को पड़ा दिल का दौरा, भारतीय टीम से बाहर होने की छिपाई थी खबर

शेफाली वर्मा को डबल झटका

नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा  इस वक्त घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं और जमकर रन बना रही हैं. हालांकि कुछ समय पहले ऐसा नहीं था. उनकी फॉर्म बहुत बुरी थी. शेफाली बहुत ही खराब फॉर्म से गुजर रही थी. उन्हे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. एक वक्त जहां शेफाली टीम से ड्रॉप होने पर मायूस थी तो दूसरी तरफ उनके पिता अस्पताल के बिस्तर पर थे.

इंडियन एक्सप्रेस  से बात करते हुए शेफाली  ने कहा, ’उस चीज से निकलना आसान नहीं था. मैं अपने पिता को नहीं बताना  चाहती थी क्योंकि मेरे पिता को टीम के ऐलान से दो दिन पहले ही हार्टअटैक आया था.मैंने उनसे बात छुपा कर रखी. वह अस्पताल में थे. मैंने उन्हे एक हफ्ते बाद बताया’. शेफाली के पिता को जब पता चला कि  शेफाली टीम से ड्रॉप हो चुकी हैं तो उन्होंने फौरन ही वापसी की तैयारी शुरू की. आपको बता दें कि  उनके पिता संजीव शेफाली के कोच भी हैं.

शेफाली ने  कहा,’पिता सब कुछ जानते हैं, कभी कभी बच्चे के रूप में हम भी अपनी ताकत भूल जाते हैं लेकिन वह नहीं भूलते. उन्होंने मुझे बचपन के वर्कआउट और अभ्यास की याद दिलाई और मुझे भी वैसे ही करने में मदद की.

शेफाली ने आगे कहा, ’मैंने इस दौरान लगातार ऐसे जगह काम किया है जहां गेंद मेरी ताकत के हिसाब से नहीं आती हैं, मैं सिंगल कैसे लेती हूं,मैं स्ट्राइक कैसे रोटेट करती हूं, मैं अपनी पारी कैसे बनती हूं-यह आखिरी चीज हैं जिस पर मैं लगातार काम करती रहती हूं.”

homecricket

शेफाली के पिता को पड़ा दिल का दौरा, भारतीय टीम से बाहर होने की छिपाई थी खबर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *