[ad_1]
Last Updated:
अमेरिका के पेनसिल्वेनिया से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कड़ाके की ठंड में एक इमारत के बाहर टेप से बंद एक डिब्बा रखा मिला. डिब्बे पर एक छोटा सा नोट लगा था. उसपर मदद की गुहार थी. जिसने एनिमल शेल्टर के कर्मचारियों को तुरंत हरकत में ला दिया और एक मासूम जिंदगी की जान बच गई.
शेल्टर होम के बाहर एक अनजान डिब्बा मिला. (फोटो: Pennsylvania SPCA/Facebook)शेल्टर होम वो जगहें होती हैं जहां आवारा जानवरों को घर दिया जाता है, उनकी देखभाल की जाती है. अमेरिका के एक शेल्टर होम की कहानी इन दिनों चर्चा में है. वो इसलिए क्योंकि इस शेल्टर होम के बाहर कोई बड़ा डिब्बा छोड़ गया. उस डिब्बे के ऊपर एक चिट्ठी चिपकी हुई थी. लोगों ने जब उस डिब्बे के अंदर देखा तो उन्हें बहुत हैरानी हुई क्योंकि अंदर एक कुत्ता था.
अमेरिका के पेनसिल्वेनिया से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कड़ाके की ठंड में एक इमारत के बाहर टेप से बंद एक डिब्बा रखा मिला. डिब्बे पर एक छोटा सा नोट लगा था. उसपर मदद की गुहार थी. जिसने एनिमल शेल्टर के कर्मचारियों को तुरंत हरकत में ला दिया और एक मासूम जिंदगी की जान बच गई. यह घटना 9 दिसंबर की सुबह की है. पेनसिल्वेनिया एसपीसीए (Pennsylvania SPCA) की क्लिनिक में आए एक व्यक्ति ने देखा कि कोई शख्स शेल्टर के दरवाजे के बाहर एक डिब्बा रखकर चला गया. तापमान शून्य से नीचे था. उस व्यक्ति को कुछ गड़बड़ लगी, तो वह तुरंत अंदर गया और स्टाफ को इसकी जानकारी दी. कर्मचारी बाहर पहुंचे और जब उन्होंने डिब्बा खोला, तो अंदर एक कुत्ता डरा सहमा उन्हें देख रहा था.
डिब्बे के अंदर एक डॉग था जिसे कोई छोड़ गया था. (फोटो: Pennsylvania SPCA/Facebook)
डिब्बे में था कुत्ता
डिब्बे के अंदर रखे नोट में कुत्ते के मालिक ने अपनी मजबूरी बताई थी. नोट के अनुसार, मालिक को घर से निकाला जा रहा था और उसके पास कोई और रास्ता नहीं बचा था. इसी मजबूरी में उसने अपने पालतू कुत्ते को शेल्टर के बाहर छोड़ दिया, ताकि वह सुरक्षित रह सके. फेसबुक पर पेनसिल्वेनिया एसपीसीए की एक पोस्ट में बताया गया कि इस मादा डॉग का नाम टांगी (Tangi) रखा गया. शेल्टर में लाए जाने के बाद टांगी डर के मारे कांप रही थी और अत्यधिक तनाव के कारण उसके मुंह से बहुत ज्यादा लार निकल रही थी लेकिन इतनी डरावनी स्थिति के बावजूद, टांगी का स्वभाव बेहद शांत और प्यार भरा था. जांच के दौरान वह बार-बार स्टाफ से सटकर खड़ी हो जाती और ध्यान चाहती थी.
कुत्ते को ले लिया गया गोद
शेल्टर के एक प्रतिनिधि ने न्यूजवीक से बातचीत में कहा, “हम टांगी और उसके पुराने मालिक, दोनों के लिए बहुत दुखी थे. ऐसा लग रहा था कि मालिक को ऐसा फैसला लेना पड़ा, जो वह कभी नहीं लेना चाहता था, लेकिन हालात ने उसे मजबूर कर दिया.” टीम का अनुमान है कि टांगी की उम्र करीब 9 महीने है. उसकी नस्ल को लेकर पूरी पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन कई लोग मानते हैं कि वह शिबा इनु (Shiba Inu) मिक्स हो सकती है. नियमों के अनुसार, टांगी को 48 घंटे के लिए ‘स्ट्रे होल्ड’ पर रखा गया, ताकि अगर मालिक चाहे तो वापस आ सके लेकिन तय समय में कोई भी उसे लेने नहीं आया. हालांकि, इस दर्दनाक शुरुआत के बाद टांगी की कहानी का अंत बेहद खुशहाल रहा. पिछले हफ्ते में उसे एक नया घर मिल गया और उसे गोद ले लिया गया. यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ीं.
About the Author
आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें
[ad_2]
Source link