[ad_1]
Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:
Jabalpur Bus Driver News: जबलपुर में एक बस ड्राइवर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो बस चलाते समय रील देख रहा था. यात्रियों ने इसका विरोध किया, लेकिन ड्राइवर न सुन सका. फिर यात्रियों ने जो किया कि ड्राइवर ही वायर…और पढ़ें
बस चलाते-चलाते रील देखता बस ड्राइवर.
हाइलाइट्स
- बस चलाते हुए रील देखने वाला ड्राइवर वायरल.
- ड्राइवर को तत्काल हटा दिया गया.
- यात्रियों की सुरक्षा के लिए हिदायत जारी.
जबलपुर. जबलपुर का एक बस ड्राइवर इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है… दरअसल बस ड्राइवर रील देखने का काफी शौकीन हैं. जो बस चलाते-चलाते स्टेरिंग में मोबाइल रखा हुआ है और यात्रियों से भरी बस को चला रहा है…ड्राइवर के एक हाथ में मोबाइल और एक हाथ में स्टेरिंग है. जिसे देखकर यात्रियों की सांसें एक पल के लिए थम सी गई…
बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार है. जो ड्राइवर को रील देखने से मना भी कर रहे हैं, लेकिन बस ड्राइवर रील देखने में इतना मदहोश हैं, जो किसी की सुनने तैयार ही नहीं है. बकायदा एक हाथ में मोबाइल और एक हाथ में स्टेरिंग थामे बिंदास रील देख रहा है… जब यात्रियों की एक भी ना चली तब कंडक्टर की सीट पर बैठे एक यात्री ने बस ड्राइवर की ही रील बना दी और सोशल मीडिया में वायरल कर दी…
लोकल 18 ने की वीडियो की पड़ताल
वीडियो वायरल होने के बाद जब लोकल 18 की टीम ने वीडियो की पड़ताल की. तब वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर के होने की जानकारी लगी. जो करीब 1 सप्ताह पहले का बताया गया. जहां बस में सवार यात्री ने सोशल मीडिया में वीडियो को वायरल कर दिया. वीडियो जबलपुर के पाटन रूट का है. जहां बस ड्राइवर जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट की बस चला रहा है. जिसमें करीब 20 से 25 यात्री सवार हैं.
बस ड्राइवर को सीईओ ने हटाया, बाकी को हिदायत
वायरल वीडियो को लेकर JCTCL के सीईओ सचिन विश्वकर्मा का कहना है सोशल मीडिया में वीडियो वायरल के होने के बाद बस ड्राइवर की खिलाफ एक्शन लिया गया है. जिसे तत्काल ही हटा दिया गया है. इतना ही नहीं एक बार फिर शहर के सभी मेट्रो चालको को हिदायत भी दी गई है. जिससे इस तरह की घटना दोबारा न हो, क्योंकि यात्रियों की जिम्मेदारी बस ड्राइवर और कंडक्टर की ही होती है.
हो सकता था बड़ा हादसा
गनीमत रही ड्राइवर के रील देखने के दौरान किसी भी प्रकार का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. बहरहाल अब जबलपुर के सिटी बस के ड्राइवर की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं. जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. दूसरी तरफ एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने भी बस ड्राइवर के खिलाफ संबंधित थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए हैं.
Jabalpur,Madhya Pradesh
February 13, 2025, 17:54 IST
[ad_2]
Source link