[ad_1]

जोधपुर:- इंसान की मौत होने पर अंतिम संस्कारसे पहले उनकी अंतिम यात्रा पूर्ण विधि-विधान से निकाली जाती है. लेकिन किसी जानवर की मौत होने पर अगर ऐसा हो, तो ये अचंभित करने वाला है. लेकिन जोधपुर के उमेद चौक में करंट की वजह से बंदर की मौत हो गई, जिसका मोहल्लेवासी ने पूर्ण विधि विधान से अंतिम संस्कार किया. मिली जानकारी के मुताबिक, देर शाम उमेद चौक में करंट की वजह से बंदर की मौत हो गई. पहले तो वह खंभे तारों को चपेट में आ गया और खंभे से सीधा नीचे गिर गया. गंभीर रूप से घायल बंदर की मौत हो गई.
बजरंगबली का प्रतीक है बंदर
दरअसल, देखा जाय तो सनातन धर्म में बंदर को बजरंगबली का रूप माना गया है और इसी के चलते मोहल्लावासी ने अपनी आस्था को प्रदर्शित करते हुए विधि विधान से बंदर का अंतिम संस्कार किया. अंतिम संस्कार से पहले धार्मिक मंत्रोच्चारण किया गया और बंदर को फूलों से सजी अर्थी पर सजाया गया. मोहल्लावासी ने पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ बंदर की अर्थी सजाकर शव यात्रा निकाली. साथ ही साथ यहां बंदर की शव यात्रा देख भीड़ भी लग गई, जिसने भी बंदर को देखा, उसकी आंखे नम हो गयी.
ये भी पढ़ें:- अब जाकर पकड़ में आया आदमखोर टाइगर, दौसा के इस इलाके में दिखा था मूवमेंट, रेस्क्यू टीम ने दबोचा
बंदर के शवयात्रा में शामिल लोगों ने दी श्रद्धांजलि
मोहल्लावासी ने लोकल 18 को बताया कि ये भगवान राम की सेना है, जिसके चलते यहां बंदरों की हमेशा चहलकदमी देखने को मिलती है. लोग भी बंदरो को खाने-पीने की चीजें देते हैं. उन्होंने कहा कि हर किसी को वन्य जीवों का सम्मान करना चाहिए. बंदर के अंतिम संस्कार के मौके पर मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने उमेश चौक के पास सभी मोहल्लावासी मौजूद रहे.
Tags: Ajab Gajab, Jodhpur News, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : January 3, 2025, 12:52 IST
[ad_2]
Source link